Author
Abhay Kumar Dubey

Abhay Kumar Dubey

5 Books

अभय कुमार दुबे

समाज-विज्ञान को हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं में लाने की परियोजना के तहत 15 ग्रंथों का सम्पादन और प्रस्तुति। कई विख्यात विद्वानों की रचनाओं के अनुवाद। समाज-विज्ञान और मानविकी की पूर्व-समीक्षित पत्रिका ‘प्रतिमान : समय समाज संस्कृति’ के सम्पादक।

प्रमुख पुस्तकें—क्रांति का आत्मसंघर्ष : नक्सलवादी आंदोलन के बदलते चेहरे का अध्ययन;  कांशी राम, बाल ठाकरे और मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन का अध्ययन करके तीन पुस्तकों की रचना। सम्पादन : समाज-विज्ञान विश्वकोश, साम्प्रदायिकता के स्रोत, लोकतंत्र के सात अध्याय, आधुनिकता के आईने में दलित।

विकासशील समाज अध्ययन पीठ (सीएसडीएस) में फ़ेलो और भारतीय भाषा कार्यक्रम के निदेशक रह चुके हैं। वर्तमान में डॉ.बी.आर. अम्बेडकर विश्‍वविद्यालय, दिल्‍ली में सेन्टर फ़ॉर रिसर्च एंड अर्काइविंग इन इंडिया एंड इंडीजेनस लैंग्‍वेज एंड नॉलेज सिस्‍टम के निदेशक हैं।

ईमेल : abhaydubey@aud.ac.in

कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Design & Developed by: https://octagontechs.com/