Author

Ashok Singh

1 Books

"अशोक सिंह जन्म : 22 अगस्त को उत्तर प्रदेश, भारत में जन्म। अशोक हिन्दी भाषा एवं साहित्य से सम्बन्धित अमेरिका की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। वे कई वर्षों से भारत से आमन्त्रित शीर्ष कवियों को लेकर कवि सम्मेलनों का सफल आयोजन एवं प्रबन्धन के साथ भाषा एवं साहित्य का प्रचार प्रसार भी करते रहे हैं। उन्होंने पिछले 13 से अधिक वर्षों से ‘अविरल’ ब्लॉग पर ई-काव्य के रूप में प्रसिद्ध कवियों की 3000 से अधिक चुनिन्दा हिन्दी कविताएँ व ग़ज़लें प्रकाशित की हैं। अशोक पिछले कई वर्षों से न्यू यॉर्क क्षेत्र में बहुचर्चित 'तरंग' काव्य-गोष्ठी के संस्थापक और संचालक भी रहे हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय कवियों को एक ही मंच पर एकत्रित करने और लोगों को हिन्दी भाषा और कविता से जोड़ने का प्रयास किया है। वे विश्वविख्यात अन्तरराष्ट्रीय गोष्ठी 'एक शे'र अर्ज़ किया है' के संस्थापक और संयोजक भी हैं। अशोक ने रुड़की विश्वविद्यालय (अब आई.आई.टी.) से इंजीनियरिंग में स्नातक और न्यू यॉर्क विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर विज्ञान में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की है, और अमेरिका की एक प्रतिष्ठित कम्पनी में वरिष्ठ सूचना प्रौद्योगिकी पद पर कार्यरत हैं। प्रकाशित कृतियाँ : काव्य-संग्रह : ‘फिर वसन्त आये’ (वाणी प्रकाशन), ग़ज़ल संग्रह : ‘ख़्वाब कोई बिखर गया’ (वाणी प्रकाशन); काव्य-संकलन : ‘काव्य तरंग’, अमेरिका के चुने हुए 16 कवियों की चुनिन्दा कविताओं का संकलन एवं सम्पादन (वाणी प्रकाशन); ‘एक शे’र-शताब्दी संकलन : 100 और 200, संकलन एवं सम्पादन। सम्प्रति : पिछले 30 वर्षों से न्यू यॉर्क, अमेरिका में निवास। "

कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

डिज़ाइन और विकास: Octagon Technologies LLP