Author

Bheemrao Ramji Ambedkar

0 Books

भीमराव रामजी अम्बेडकर

 

भीमराव रामजी आम्बेडकर (14 अप्रैल, 1891 – 6 दिसंबर, 1956), डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।

जन्म :  14 अप्रैल 1891

महू, मध्य प्रांत, ब्रिटिश भारत

(अब डॉ॰ आम्बेडकर नगर, मध्य प्रदेश में)

शैक्षिक सम्बद्धता :      

  • मुंबई विश्वविद्यालय (बी.ए.)
  • कोलंबिया विश्वविद्यालय (एम.ए. पीएच.डी., एलएल.डी.)
  • लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स (एमएस.सी., डीएस.सी.)
  • ग्रेज इन (बैरिस्टर-एट-लॉ)

पुरस्कार/सम्मान :      

  • बोधिसत्व (1956)
  • भारत रत्न (1990)
  • पहले कोलंबियन अहेड ऑफ देअर टाईम (2004)
  • द ग्रेटेस्ट इंडियन (2012)

मृत्यु :   6 दिसम्बर 1956 (उम्र 65)

समाधि स्थल :  चैत्य भूमि, मुंबई, महाराष्ट्र

All Bheemrao Ramji Ambedkar Books
Not found
कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

डिज़ाइन और विकास: Octagon Technologies LLP