Author

देवेश ठाकुर

2 Books

देवेश ठाकुर - 
जन्म: 25 जुलाई, 1933; पैठानी (ज़िला अल्मोड़ा, उत्तरांचल) में।
शिक्षा तथा अध्यापन: पीएच.डी., डी.लिट्. (हिन्दी); 1956 से 1959 तक बबई विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सिडनहॅम कॉलेज तथा 1960 से रामनारायण रुइया कॉलेज में प्राध्यापक, 1993 में कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष के पद से अवकाश ग्रहण।
कृतियाँ: पचास से अधिक रचित सम्पादित, अनूदित कृतियाँ प्रकाशित। 'कथा-क्रम' (दो खण्डों में सम्पादित), भ्रम भंग काँचबर, जनगाथा, गुरुकुल, शिखर पुरुष, शून्य से शिखर तक, अन्ततः (उपन्यास); साहित्य के मूल्य, साहित्य की सामाजिक भूमिका, 'नदी के द्वीप' की रचना-प्रक्रिया, 'मैला आंचल' की रचना प्रक्रिया, नयी कविता के सात अध्याय (समीक्षा) 'प्रसाद के नारो चरित्र, आधुनिक हिन्दी साहित्य की मानवतावादी भूमिका, हिन्दी साहित्य तथा साहित्येतिहास : अन्तरानुशासनों का अनुशीलन (शोध) : आजादी की आधी सदी और आम आदमी (तीन खण्ड-राष्ट्रीय इतिहास और समाज (सह लेखन) विशेष रूप से चर्चित।
रचनावली: देवेश ठाकुर रचनावली (चुने हुए 24 ग्रन्थों का संकलन, सात खण्ड) 1992 में प्रकाशित।

कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

डिज़ाइन और विकास: Octagon Technologies LLP