Author

Dinkar Joshi

1 Books

"दिनकर जोशी - जन्म: 30 जून, 1936, भावनगर (गुजरात) में। दिनकर जोशी के अब तक 43 उपन्यास, 11 कहानी संग्रह, 10 सम्पादित पुस्तकें, महाभारत व रामायण विषयक 9 अध्ययन ग्रन्थ और लेख, प्रसंग चित्र, अन्य अनूदित पुस्तकों सहित लगभग 125 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। गुजरात राज्य सरकार के 5 पुरस्कार, गुजराती साहित्य परिषद का उमा-स्नेहरश्मि पारितोषिक तथा गुजरात थियोसोफ़िकल सोसायटी का मैडम ब्लेवेट्स्की अवार्ड से सम्मानित। प्रमुख कृतियाँ: 'प्रकाशनो पडछायो', 'प्रश्नों पर पूर्णविराम', 'श्याम एकवार आवोने आंगणे', 'अमृतयात्रा', 'द्वारका का सूर्यास्त' (उपन्यास); 'कृष्णं वंदे जगद्गुरुम्' (अभ्यास ग्रन्थ)। गुजराती मंं प्रकाशनोपरान्त हिन्दी, मराठी, तेलुगु, तमिल, बांग्ला, मलयालम तथा अंग्रेज़ी, जर्मन आदि भाषाओं में अनूदित। '35 अप 36 डाउन' उपन्यास पर गुजराती में 'रमकडा' फ़िल्म निर्मित। आपके द्वारा सम्पादित सम्पूर्ण महाभारत के श्लोकों के गुजराती अनुवाद का 20 ग्रन्थों का सम्पुट अभी-अभी प्रकाशित हुआ है। "

कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Design & Developed by: https://octagontechs.com/