
Durga Prasad Gupt
1 Books
जन्म : 5 जून, 1963 को जसईपुर, ज़िला बस्ती (उ.प्र.) में। शिक्षा : एम.ए. हिन्दी (प्रथम श्रेणी में प्रथम), एम.फिल., पीएच.डी., जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली। प्रकाशित कृतियाँ : आधुनिकतावाद, हिन्दी में दुर्गा प्रसाद गुप्त आधुनिकतावाद, आधुनिकतावाद और साहित्य, अपने पत्रों में मुक्तिबोध, संस्कृति का अकेलापन, सृजन का राग (आलोचना), आस्थाओं का कोलाज (रामशरण जोशी के लेखों का चयन व सम्पादन), नवजागरण की लघु-पत्रिकाएँ और लघु-पत्रिकाओं का नवजागरण, मध्यवर्ग, हिन्दी उर्दू हिन्दुस्तानी और मंगलेश डबराल एवं कर्मेन्दु शिशिर पर कार्यरत । विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लगातार लेखन। जहाँ धूप आकार लेती है (कविता संग्रह)। सम्मान : सरस्वती रत्न सम्मान, उद्भव सम्मान, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त गरिमा सम्मान, डॉ. रामविलास शर्मा आलोचना सम्मान। सम्प्रति : जामिया मिल्लिया इस्लामिया के हिन्दी विभाग में प्रोफेसर एवं पूर्वअध्यक्ष।