Author

Hemant Kukreti

3 Books

"हेमन्त कुकरेती - जन्म 13 मार्च, 1965 मूल रूप से ग्राम जसपुर (पौड़ी गढ़वाल) से सम्बद्ध। शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से यू.जी.सी. फ़ेलोशिप योजना के तहत भारतेन्दु और शंकर शेष के नाटकों पर एम.फिल. और पीएच.डी. की उपाधि। पत्र-पत्रिकाओं में कविता के अलावा समीक्षात्मक टिप्पणियाँ तथा कला संस्कृति, फ़िल्म और रंगमंच पर नियमित लेखन। आकाशवाणी-दूरदर्शन के लिए रचनात्मक कार्य। महत्त्वपूर्ण साहित्यिक आयोजनों में आलेख एवं काव्य-पाठ। समकालीन कविता के प्रतिनिधि काव्य संकलनों के सहयोगी कवि। प्रकाशन : 'चलने से पहले नया वस्ता', 'चाँद पर नाव', 'कभी जल कभी जाल' (कविता संग्रह); 'भारतेन्दु और उनकी अन्धेर नगरी' (आलोचना)। रूसी, पंजाबी, मराठी, कन्नड़, उर्दू, उड़िया, असमी व जर्मनी में कविताएँ अनूदित। सम्मान: 'भारतभूषण अग्रवाल सम्मान' (2001), 'कृति सम्मान' (2002), हिन्दी अकादमी दिल्ली का 'केदार सम्मान' (2003)। "

कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Design & Developed by: https://octagontechs.com/