Author

Khagendra Thakur

1 Books

खगेन्द्र ठाकुर जन्म : 9 सितम्बर, 1937, ग्राम मालिनी, जिला गोड्डा, झारखण्ड। शिक्षा : स्कूल तक गोड्डा में, इण्टर और बी.ए. (ऑनस) टी.एन.बी. कॉलेज भागलपुर से, एम.ए. (हिन्दी) पटना विश्वविद्यालय से 1959 में, पीएच.डी. भागलपुर विश्वविद्यालय से 1969 में। प्रकाशित रचनाएँ : धार एक व्याकल, आजादी का परचम और रक्तकमल पाती पर (कविता संग्रह); छायावादी काव्य की भाषा (शोध प्रबन्ध), आलोचना के बहाने, कविता का वर्तमान, दिव्या का सौन्दर्य, समय-समाज और मनुष्य, प्रगतिशील आन्दोलन के इतिहास पुरुष, भगवतशरण उपाध्याय (विनिबन्ध), कहानी : संक्रमणशील कला, उपन्यास की महान परम्परा, दिनकर : व्यक्तित्व और कृतित्व, नागार्जुन का कवि-कर्म, पं. लक्ष्मीनारायण मिश्र : व्यक्तित्व और कृतित्व (शीघ्र प्रकाश्य) (आलोचना); देह धरे को दण्ड और ईश्वर से भेंटवार्ता (व्यंग्य-लेखन)। बहुतेरे निबन्ध पत्रिकाओं में बिखरे हैं, अब तक असंकलित। 'उत्तरशती' नाम की पत्रिका का सम्पादन-प्रकाशन। (अब बन्द)। सम्पादन : प्रेमचन्द प्रतिनिधि संकलन, आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, आलोचक के मुख से (डॉ. नामवर सिंह के व्याख्यानों का सम्पादन)। प्रगतिशील लेखक संघ के बिहार तथा राष्ट्रीय स्तर पर महासचिव रहे। इस रूप में पूरे हिन्दी क्षेत्र में वैचारिक अभियान के अगुआ। शिक्षक-आन्दोलन और कम्युनिस्ट आन्दोलन में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका 'विदेश-यात्रा : जर्मनी रूस उक्रेन, पाकिस्तान मिस और श्रीलंका की यात्रा। सम्पर्क : 'क्षितिज', जनशक्ति कॉलोनी, पथ संख्या-24, राजीव नगर, पटना-800024 मोबाइल : 09431102736

कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

डिज़ाइन और विकास: Octagon Technologies LLP