
लक्ष्मी कन्नन
1 Books
"लक्ष्मी कण्णन् - तमिल में काबेरी के नाम से लेखन। कविता, कहानी, उपन्यास तीनों विधाओं में इनकी समान गति है। अंग्रेज़ी में एम.ए. और अत्याधुनिक 'सॉलबेलो' पर पीएच. डी. की है। हिन्दी में 'लय' के बाद यह दूसरा संग्रह प्रकाशित। तमिल में 'रिद्म', 'पारिजाता' और 'इंडिया गेट' कहानी संग्रह प्रकाशित। जिनका अंग्रेज़ी में अनुवाद स्वयं लेखिका ने किया। अंग्रेज़ी में 'एक्जाइल्ड गॉड्स', 'द ग्लो एंड द ग्रे' और 'इंप्रेशंस' कविता संग्रह प्रकाशित। 'थ्रो द. वेल्स' और 'वुडन काऊ' शीर्षक से दो उपन्यास अंग्रेज़ी में अनूदित। तमिल में तीन अन्य कहानी संग्रह - 'इनरू मलाई, इन्नुदन वेनिमल पोर्थियामु', 'अथुक्कु पोग्नम्' और 'ओसाईगल' प्रकाशित। भाषा की समृद्ध परम्परा की पहचान रखनेवाली लक्ष्मी कण्णन् अंग्रेज़ी की प्राध्यापिका रही हैं। कई पुस्तकों का अनुवाद किया है। समाजशास्त्रीय और स्त्रीपरक विषयों पर अनेक विचारपूर्ण लेख लिखे हैं। "