Author
Radhu Karmakar

Radhu Karmakar

0 Books

राधू करमाकर

जन्म : 14 अक्टूबर, 1916 को बांग्लादेश में।

कलकत्ता में सिनेमैटोग्राफ़ी जतीन दास की शागिर्दगी में सीखी। शुरुआत में प्रख्यात सिनेमैटोग्राफ़र नितिन बोस के साथ ‘मिलन’, ‘दृष्टिदान’ और ‘मशाल’ फ़िल्मों की सिनेमैटोग्राफ़ी की। बाद में राजकपूर के साथ आर.के. स्टूडियो से जुड़े। राजकपूर के निर्देशन में ‘आवारा’ और ‘श्री 420’ जैसी क्लासिक फ़िल्मों की सिनेमैटोग्राफ़ी की। फ़िल्म ‘जिस देश में गंगा बहती है’ का निर्देशन किया। ‘संगम’, ‘बॉबी’, ‘सत्यं शिवं सुन्दरम्’, ‘लव स्टोरी’, ‘प्रेम रोग’, ‘राम तेरी गंगा मैली’ जैसी लोकप्रिय और सफल फ़िल्मों की फ़ोटोग्राफ़ी के लिए उनको भरपूर सराहना मिली। सिनेमैटोग्राफ़ी के लिए फ़िल्म फेयर पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार के अलावा कई पुरस्कारों से नवाजे गए।

निधन : 4 अक्टूबर, 1993 को एक सड़क-दुघर्टना में।

All Radhu Karmakar Books
Not found
कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Design & Developed by: https://octagontechs.com/