Author

Tithi Dani Dhoble

1 Books

"तिथि दानी ढोबले - जन्म: जबलपुर (मध्य प्रदेश) में। शिक्षा: एम.ए. (अंग्रेज़ी साहित्य), बेचलर ऑफ़ जर्नलिज़्म, पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन। अब तक परिकथा, पाखी, शुक्रवार, अक्षरपर्व, वागर्थ, लमही, पूर्वग्रह, लोकस्वामी, सनद, संवदिया, नेशनल दुनिया, दैनिक भास्कर, पीपुल्स समाचार, जनसन्देश टाइम्स, जनसत्ता साहित्य विशेषांक, दुनिया इन दिनों-साहित्य वार्षिकी-2, समावर्तन का रेखांकित स्तम्भ, देश की सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक पत्रिका 'पहल', समय के साखी आदि पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ, कहानी, लेख प्रकाशित। सिताबदियारा, पहली बार ब्लॉग पर भी कविताएँ। दूरदर्शन और आकाशवाणी में रचनाओं का पाठ। राजस्थान पत्रिका में साक्षात्कार प्रकाशित। भारतीय उच्चायोग (लन्दन) द्वारा साहित्यिक उपलब्धि हेतु मानपत्र तथा प्रकाशन हेतु अनुदान प्राप्त। लम्बे समय तक जबलपुर के अनेक महाविद्यालयों में अध्यापन, आकाशवाणी में कम्पियरिंग, 'मनी मन्त्र', 'बिन्दिया' पत्रिकाओं के बाद पी-7 न्यूज़ चैनल और फिर नयी दुनिया में पत्रकारिता। फ़िलहाल ऐकॉर होटल्स श्रृंखला की मक्यूरी जॉर्ज होटल में इंडियन शेफ़ के तौर पर कार्यरत और स्वतन्त्र लेखन जारी। "

कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

डिज़ाइन और विकास: Octagon Technologies LLP