Author

Lakshmikant Pandey

0 Books

लक्ष्मीकान्त पाण्डेय

जन्म : 13 अप्रैल, 1954; अलीगढ़ जनपद के गौंडा गाँव में।

शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी-संस्कृत) पी-एच.डी.। इंटर तक गाँव के कॉलेज में, उच्च शिक्षा आगरा वि.वि. से सम्बद्ध श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय अलीगढ़ से।

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्राप्त प्रतिभाशाली छात्र, वि.वि. परीक्षाओं में उच्च स्थान प्राप्त।

1977 से एस.एम. कॉलेज चन्दौसी में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में हिन्दी साहित्य का अध्यापन, अनेक शोध छात्रों का सफल निर्देशन।

प्रकाशन : शोध प्रबन्ध : ‘हिन्दी नाटकों की भूमिका : मध्यवर्ग के सन्दर्भ में’ 1982 में प्रकाशित। साहित्य अकादेमी से भारत भूषण अग्रवाल पर मोनोग्राफ़।

पुरोवाक् —समीक्षात्मक निबन्धों का संकलन।

हिन्दी के आकाशवाणी व दूरदर्शन पर अनेक कार्यक्रमों का प्रसारण।

सम्पादन : राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका ‘परिवेश’ के सम्पादक।

विचारों से वामपंथी-समाजवादी। उ.प्र. प्रगतिशील लेखक संघ के सचिव। अनेक साहित्यिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक विषयों पर राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठियों में विषय प्रवर्तन व विचार-विमर्श। अनेक वामपन्थी, समाजवादी जनसंगठनों के जन-आन्दोलनों में भागीदारी व नेतृत्व। राष्ट्रीय लघु पत्रिका समन्वय समिति की कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य। राष्ट्रीय स्तर के साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व संचालन।

सम्मान : उ.प्र. हिन्दी संस्थान के 1992 के ‘सरस्वती पुरस्कार’ के लिए माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित।

All Lakshmikant Pandey Books
Not found
Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/