Author

Arun Sheetansh

1 Books

अरुण शीतांश का जन्म 02 नवम्बर, 1972 को अरवल जिले के विष्णुपुरा गाँव में हुआ। शिक्षा : एम.ए. (भूगोल व हिन्दी), एम.लिब. साइंस, एल.एल.बी., पीएच.डी.। प्रकाशित रचनाएँ : कविता-संग्रह : एक ऐसी दुनिया की तलाश में, एक अनागरिक का दुःख, हर मिनट एक घटना है, पत्थरबाज़, समकाल की आवाज़ (पचास चयनित कविताएँ); आलोचना : शब्द साक्षी हैं, सदी की चौखट पर कविता; सम्पादन : पंचदीप, युवा कविता का जनतन्त्र, बादल का वस्त्र, विकल्प है कविता, लोक सत्ता के प्रहरी, जहाँ कोई कबीर ज़िन्दा है, सतह से उठते मुक्तिबोध। सम्मान : ‘शिवपूजन सहाय सम्मान', 'युवा शिखर साहित्य सम्मान', 'कुमार नयन स्मृति सम्मान'-2022। पत्रिका : ‘देशज' नामक पत्रिका का सम्पादन। सम्प्रति : शिक्षण संस्थान में कार्यरत।

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/