Author

Deepa Singh Raghuvanshi

1 Books

जन्म : 22 जनवरी 1992, अयोध्या, फ़ैज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) शिक्षा : परास्नातक कार्य : ओजस्विनी लोक चित्रकार एवं रचनाकार, अवध की प्रमुख जनजातियों में थारू जनजाति के भित्ति चित्रों, लोकजीवन, संस्कृति, लोक पारम्परिक कला 'अवध की थारू जनजाति : संस्कार एवं कला' पर पुस्तक लेख, अवध के बारहमासा ऋतु के प्रमुख त्योहार, सोलह संस्कार, लोक परम्परा, लोक कला, भित्ति चित्रों पर सीरीज़ पेंटिंग तथा ‘मइहर के अँगना' पुस्तक लेख, 'अयोध्या पंचांग कैलेंडर में अवध के लोक जीवन में चौक पूरन के महत्त्व पर क्रमवार पेंटिंग। पुरस्कार : प्रथम पुरस्कार म्यूरल पेंटिंग प्रतियोगिता फ़ैजाबाद, सम्मान द्वितीय महिला पुरस्कार लखनऊ, द्वितीय पुरस्कार पेंटिंग प्रतियोगिता रामकथा प्रसंग अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय अयोध्या, सम्मान लोक कला एवं सामाजिक सेवा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 'सज रही अयोध्या', 'सँवर रही अयोध्या' सम्मान युवा महोत्सव फैजाबाद, सम्मान संस्कार भारती द्वारा कला साधक लोक विद्या के लिए, सम्मान दिव्य दीपोत्सव, सम्मान एवं पुरस्कार अनेक छोटे-बड़े लोक कला पेंटिंग, पोस्टर पेंटिंग, गायन , मेहँदी, महावर, प्रशिक्षण कार्य, कार्यशाला आदि में। प्रशिक्षण कार्य : भित्ति चित्र कार्यशाला डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फ़ैजाबाद, श्रीराम औद्योगिक अनाथालय लखनऊ, राम नगरी में जी रहे अनाथ गरीब (मुफ़लिसी) बच्चों में शिक्षा के साथ कला के प्रति जीवन, अवधी लोक कला कार्यशाला अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग, अवध की पुरातन लोक कला साकेत महाविद्यालय अयोध्या, फ़ैज़ाबाद, तुलसीदल कार्यशाला रामनगर बाराबंकी। इसके अलावा विद्यालय तथा महाविद्यालय में अनेक छोटे-बड़े कार्यशाला प्रशिक्षण कार्य। कार्यशाला में प्रतिभाग : 'राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव', काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश, 'संस्कृति उत्सव', लखनऊ, उत्तर प्रदेश, लोक जीवन में राम, अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय अयोध्या, फ़ैज़ाबाद, दृश्य भूमि कार्यशाला, राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश। प्रदर्शनी : कई एकल एवं समूह प्रदर्शनी का आयोजन और प्रतिभाग अवध के पारम्परिक लोक चित्रों, लोक कला, क्राफ्ट कला, मूर्ति कला, चित्रकला, शिल्प कला का 'सज रही अयोध्या', 'सँवर रही अयोध्या', राम की पैड़ी अयोध्या, फ़ैज़ाबाद, राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, साकेत महाविद्यालय अयोध्या, फ़ैजाबाद, रामायण मेला महोत्सव, बाल मेला उत्सव अयोध्या। अन्य : संस्थापक, दीपा फोक एंड ट्राइबल आर्ट ग्रप, अयोध्या, फैजाबाद। ई-मेल : deeparagubansi@gmail.com

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: Octagon Technologies LLP