Author

Dr. Nazrul Islam

1 Books

डॉ. नजरूल इस्लाम - डॉ. नजरूल इस्लाम का जन्म 03 फ़रवरी, 1954 को बंसतपुर (पं. बंगाल) में हुआ था। शिक्षा क्षेत्र में उन्होंने अनेक डिग्रियाँ जैसे बी.एससी, एम.ए. और पीएच.डी. प्राप्त की है। 1981 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी डॉ. नज़रूल इस्लाम ने 55 पुस्तकें लिखी है। चर्चित पुस्तकों में 'संयुक्त राष्ट्र का सुधार इस्लाम', 9/11 और वैश्विक आतंकवाद, भूमिपुत्र आदि है। उनकी पुस्तकों का अनेक भाषाओं में अनुवाद हुआ है। है डॉ. नज़रूल इस्लाम को साहित्य और पुलिस सेवा के लिए अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। भारतीय पुलिस पदक, बंगाली हिन्दू मुस्लिम सम्बन्धों पर अनंदा पुरस्कार, आलोचनात्मक साहित्य लेखन के लिए शरत पुरस्कार, निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन पुरस्कार आदि। डॉ. नज़रूल इस्लाम बसंतपुर शिक्षा समिति के संस्थापक अध्यक्षक हैं उन्होंने इस समिति के माध्यम से अनेक शैक्षिक संस्थाओं की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। वर्तमान में वे पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पश्चिम बंगाल में कार्यरत हैं।

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/