Author

Dr. Prashant Kumar Singh

1 Books

डॉ. प्रशान्त कुमार सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में सहायक प्रोफ़ेसर हैं। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी ज़िले से सम्पन्न हुई। उसके पश्चात् दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक (ऑनर्स) किया और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से हिन्दी में परास्नातक किया। उन्होंने एनईटी-जेआरएफ़ की परीक्षा भी उत्तीर्ण कीI एम.फ़िल. का शोध-कार्य राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से ‘हिन्दी साहित्य और विस्थापन' विषय पर किया। पीएच.डी. दिल्ली विश्वविद्यालय से 2020 में ‘प्रयोगवाद सम्बन्धी प्रमुख वाद-विवाद और हिन्दी आलोचना' विषय के साथ पूर्ण की। प्रशान्त ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज में तीन वर्षों तक अतिथि शिक्षक के रूप में अध्यापन किया, वहीं पाँच वर्षों तक दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वुमेन्स एजुकेशन बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) से सम्बन्धित विभिन्न महाविद्यालयों में अतिथि प्राध्यापक के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने इन्दिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (आईजीएनओयू) में एक वर्ष तक अकादमिक काउंसलर के रूप में भी अपनी सेवाएँ दीं। प्रशान्त ने हिन्दी की कई महत्त्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में अपने बीस से अधिक शोधपत्र लिखे हैं। साथ ही, हंस प्रकाशन से प्रयोगवाद और हिन्दी आलोचना शीर्षक से पुस्तक प्रकाशनाधीन है। वह वर्तमान में भारत सरकार के कपड़ा मन्त्रालय में राजभाषा सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं।

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/