Author

Gopinath Mohanti

1 Books

"गोपीनाथ महान्ती - गोपीनाथ महान्ती का जन्म 20 अप्रैल, 1914 को उड़ीसा प्रान्त के कटक ज़िले में सिढुआ नदी के किनारे बसे नागबलि गाँव में एक कुलीन ज़मींदार परिवार में हुआ। चौदह वर्ष की अल्पायु में ही लिखना आरम्भ करनेवाले इस साहित्यिक महारथी की लगभग 50 कृतियाँ प्रकाशित हैं। अनुभव और अनुभूति के आधार पर श्री महान्ती ने आदिवासी, हरिजन, मज़दूर, किसान, निम्न-मध्यवर्ग और अन्य शोषित वर्गों को साहित्य में प्रतिष्ठित किया है। श्री महान्ती प्रजातन्त्र साहित्य परिषद, केन्द्रीय साहित्य अकादेमी, सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार और देश के सर्वोच्च साहित्य-अलंकरण 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हुए हैं। 1981 में राष्ट्रपति ने उन्हें 'पद्मभूषण' का सम्मान प्रदान किया। सन् 1991 में निधन। "

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/