Author

Jyotish Joshi

1 Books

"ज्योतिष जोशी - कथाकार एवं पटकथा लेखक। कला साहित्य, संस्कृति और रंगमंच के युवा आलोचक। जन्म: 6 अप्रैल, 1965 धर्मगता, गोपालगंज (बिहार)। शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी), पीएच.डी.। प्रमुख कृतियाँ: 'जैनेन्द्र संचयिता', 'सम्मक' तथा 'विधा की उपलब्धि त्यागपत्र' (सम्पादन); 'कृति-आकृति', 'भारतीय कला के हस्ताक्षर', 'समकालीन कला चुनौतियाँ और सम्भावनाएँ', 'रूपंकर' (कला आलोचना); 'सोनबरसा' (उपन्यास); 'संस्कृति विचार' (सांस्कृतिक अनुशीलन); 'आलोचना की छवियाँ', 'विमर्श और विवेचना', 'जैनेन्द्र और नैतिकता' तथा 'पुरखों का पक्ष' (आलोचना) आदि। 'नटरंग' तथा 'इन्द्रप्रस्थ भारती' पत्रिकाओं के सम्पादन से कुछ वर्षों तक सम्बद्ध रहे। सम्मान: 'संस्कृति विचार' पुस्तक का हिन्दी अकादमी,दिल्ली का 'साहित्यिक कृति सम्मान', 'राष्ट्रीय हिन्दी संवी सहस्राब्दि सम्मान', यू.जी.सी. की फ़ेलोशिप, संस्कृति मन्त्रालय की फ़ेलोशिप, उपन्यास की समकालीनता पुस्तक के लिए 'देवीशंकर अवस्थी स्मृति आलोचना सम्मान' सहित अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित। "

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/