Author

Kanti Khare

1 Books

"कान्ति खरे - जन्म : 4 जुलाई, सन् 1936। उ.प्र. के नगर बाँदा में कायस्थ परिवार में। शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी), बी.एड., साहित्य रत्न विवाहोपरान्त म.प्र. में शासकीय सेवा, ज़िला छतरपुर (निवास स्थान) में शिक्षिका के पद पर कार्यरत (तीस वर्षों तक)। 'बुन्देलखंड की राम रसिक भक्त कवयित्रियाँ' विषय पर रीवाँ वि.वि. से पीएच.डी.। 'पीड़ा की कोयलिया' नाम से अभिहित सफल मंचीय कवयित्री, आकाशवाणी कलाकार, नागरिक सम्मान से पुरस्कृत। सृजित संसार : काव्य : 'चिट्ठियाँ न वापस कर देना' (गीत संग्रह), 'गंगा बहती रहे' (गीत संग्रह), 'पन्नाधाय' (खंड काव्य) एवं अन्य गीत। रेडियो रूपक : 'कुब्जा', 'पावस के नूपुर', 'कटे वृक्ष की तरह' (आकाशवाणी छतरपुर से प्रसारित)। कहानी : पत्र-पत्रिकाओं में अनेक कहानियाँ प्रकाशित संग्रह रूप में 'बेला मुरझ्यो जमुन कछार', 'मेघप्रिया' (अपूर्ण)। पारिवारिक दायित्वों, निरन्तर लेखन, चिन्तन एवं अस्वस्थता के महासमर में संघर्षरत रहकर असामयिक आकस्मिक निधन। निधन : 4 मार्च, 1992 | "

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/