
Krishnadutt Paliwal
1 Books
"कृष्णदत्त पालीवाल जन्म : 4 मार्च, 1943, सिकंदपुर, जिला फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश। सम्प्रति : दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में प्रोफेसर एवं पूर्व-विभागाध्यक्ष। जापान के तोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज़ में विज़िटिंग प्रोफेसर रहे। पत्रकारिता में निरन्तर सक्रिय। पुरस्कार/सम्मान : हिन्दी अकादमी पुरस्कार 1986। दिल्ली हिन्दी साहित्य सम्मेलन सम्मान 1964। तोक्यो विदेशी अध्ययन विश्वविद्यालय, जापान द्वारा प्रशस्ति 2002। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का राममनोहर लोहिया अतिविशिष्ट सम्मान 2005। सुब्रह्मण्यम भारती सम्मान 2005 - केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा। साहित्यकार सम्मान 2006-2007, हिन्दी अकादमी, दिल्ली। हिन्दी भाषा एवं साहित्य में बहुमूल्य योगदान के लिए विश्व हिन्दी सम्मान 2007 - आठवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन, न्यूयॉर्क, अमेरिका। "