Author

Kunal Basu

1 Books

कुणाल बसु अंग्रेज़ी भाषा के भारतीय उपन्यासकार और कथा लेखक। जन्म 4 मई 1956 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में। पाँच उपन्यास प्रकाशित दी ओपियम क्लर्क (2001), दी मिनीचिएरिस्ट (2003), रेसिस्ट्स (2006), दी येलो एम्पेरर्स क्योर (2011) और कलकत्ता (2015) तथा एक कहानी संग्रह दी जापानीज़ वाइफ (2008) प्रकाशित। दी जापानीज़ वाइफ पर भारतीय फ़िल्मकार अपर्णा सेन द्वारा फ़िल्म निर्माण। सम्प्रति ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सईद बिज़नेस स्कूल में अध्यापन। प्रभात मिलिन्द, अनुवादक। जन्म 16 फ़रवरी 1968 को जमालपुर, बिहार में। शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में एम. ए. की अधूरी पढ़ाई। कविताएँ, कहानियाँ, समीक्षाएँ, आलेख, डायरी अंश और अनुवाद हिन्दी की सभी शीर्ष पत्रिकाओं में प्रकाशित। सम्प्रति स्वतन्त्र लेखन और अनुवाद।

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/