Author

Mangesh Padgaonkar

1 Books

"मंगेश पाडगाँवकर - जन्म: 10 मार्च, 1929 को महाराष्ट्र के सिन्धुदुर्ग ज़िले में। शिक्षा: बम्बई विश्वविद्यालय से संस्कृत एवं मराठी भाषा साहित्य में एम.ए.। सोमौया कॉलेज, मुम्बई में मराठी के प्रोफ़ेसर एवं विभागीय अध्यक्ष रहे। 1964 में फ़िल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य। उसके बाद आल इंडिया रेडियो से सम्बद्ध। अमेरिका सूचना सेवा से जुड़े रहे। 'साधना' साप्ताहिक के सम्पादक भी रहे। प्रकाशन: अब तक लगभग 40 पुस्तकें प्रकाशित। मुख्यतः कवि के रूप में ख्यात। धारानृत्य, जिप्सी, छोरी, उत्सव, विदूषक, सलाम, भटके पक्षी, तुझे गीत गाण्यासाठी, बालगाणी आदि (कविता संग्रह); भोलानाथ, बबलगम (बाल-कविता); निंबोणीच्या झाडामागे (निबन्ध); शर्मिष्ठा (काव्य-नाटक)। इनके अतिरिक्त 5 संगीत नाटक तथा लगभग 80 ध्वनि-गीत। अमेरिकन साहित्य की महत्त्वपूर्ण 20 से अधिक पुस्तकों का अनुवाद। शेक्सपीयर तथा मध्यकालीन हिन्दी कवि सूर, मीरा, कबीर की रचनाओं के मराठी रूपान्तर। पुरस्कार-सम्मान: साहित्य अकादेमी पुरस्कार (1980) सहित महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश राज्य सरकार पुरस्कार, सूरजरतन दमाणी पुरस्कार, लता मंगेशकर पुरस्कार, महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार, कुसुमाग्रज पुरस्कार। "

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: Octagon Technologies LLP