Author

Om Bharti

1 Books

"ओम भारती - जन्म: 1 जुलाई, 1948, इटारसी। शिक्षा: बी.ई. (ऑनर्स) मेकेनिकल। सृजन: 1971 से सृजन-सक्रिय। 1979 में देशबन्धु के बहुचर्चित क्रिकेट विशेषांक का सम्पादन। कहानियाँ, कविताएँ, समीक्षाएँ, आलेख, आलोचना व अनुवाद बांग्ला, असमिया, मराठी और मलयालम में अनूदित। आकंठ, पल-प्रतिपल, साहित्य स्पर्श, दशकारम्भ, रचनाक्रम आदि साहित्यिक पत्रिकाओं के विशेष अंकों का अतिथि सम्पादन। बच्चों के लिए कविताएँ और कहानियाँ भी। प्रकाशन: एक पल का रंज, स्वागत अभिमन्यु (कहानी संग्रह), कोरी उम्मीद नहीं (लम्बी कविता)। कविता की आँख (1980), इस तरह गाती है जुलाई (1993), जोख़िम से कम नहीं (1999), वह छठवाँ तत्त्व (2004), अब भी अशेष (2011), इतनी बार कहा है (2014) (कविता-संग्रह)। जलता हूँ सूरज की तरह : मलय (सम्पादन : ओम भारती), (गद्य कृति)। मुक्ति समर में शब्द (भारतीय भाषाओं के कथा साहित्य में हमारे स्वाधीनता आन्दोलन के सन्दर्भ) तथा आलोचना की एक पुस्तक। सम्मान: मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन का वागीश्वरी पुरस्कार, साहित्य अकादेमी, भोपाल (म.प्र.) का माखनलाल चतुर्वेदी कविता पुरस्कार। प्रथम भगवत रावत स्मृति सम्मान, डा. शिवकुमार मिश्र स्मृति कविता सम्मान। "

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/