Author

Phoolchand Manav

1 Books

" प्रो. फूलचन्द मानव - शिक्षा: एम.ए. हिन्दी, पंजाबी (स्वर्ण पदक), एम.फिल. सर्वोत्कृष्ट, पीएच.डी. हिन्दी, स्नातकोत्तर पत्रकारिता। प्रकाशित कृतियाँ: कविता संग्रह—एक ही जगह, एक गीत मौसम, कमज़ोर कठोर सपने, आईने इधर भी हैं; कहानी संग्रह- अंजीर (हिन्दी), कथानगर (पंजाबी), कथानगरी (गुजराती); मोहाली से मेलबर्न (यात्रा-वृतान्त)। दुष्यन्त कुमार और साये में धूप। पंजाबी से हिन्दी अनुवाद: बीसवीं सदी का पंजाबी काव्य और चौथी दिशा (साहित्य अकादेमी), धूप और दरिया, कौरव सभा, अन्नदाता (भारतीय ज्ञानपीठ), किसपहिं खोल्हू गंठडी सन्तोख सिंह धीर की कहानियाँ, एन.बी.टी. और तेरह अन्य कृतियाँ। हिन्दी से पंजाबी अनुवाद : चीक कोरे काग़ज़ विच, सुदामा दे चौल, अमृत दी खोज और सात अन्य कृतियाँ। 1962 से लेखन, प्रकाशन। पुरस्कार सम्मान: उ.प्र. हिन्दी संस्थान से सौहार्द सम्मान (मा.सं.वि. मन्त्रालय, 2001), केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय, राष्ट्रीय कविता पुरस्कार, शिरोमणि हिन्दी पुरस्कार, भाषा विभाग, पंजाब सरकार (2006), साहित्य अकादेमी का अनुवाद पुरस्कार (2014) इंडियन क्रेसेंट सोसायटी ऑस्ट्रेलिया, सिडनी द्वारा सम्मानित (2019)। कार्यक्षेत्र : प्राथमिक स्कूल अध्यापक, उद्योग निदेशालय पंजाब में (सहायक सम्पादक पंजाबी)। जागृति मासिक का सम्पादन 1976 तक, पूर्व मुख्यमन्त्री ज्ञानी जैल सिंह के साथ पी. आर. ओ. हिन्दी, प्राध्यापक राजकीय कॉलेज, बठिंडा और मोहाली, 2003 में सेवानिवृत्त। यात्रा: आस्ट्रेलिया, सिंगापुर और पाकिस्तान सहित कई देशों में यात्राएँ। आकाशवाणी द्वारा 1967 से, दूरदर्शन पर 1976 से प्रसारण। "

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: Octagon Technologies LLP