
Pratap Somvanshi
1 Books
प्रताप सोमवंशी -
जन्म : 20 दिसम्बर 1968। गाँव-हरखपुर (मानधाता), प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश।
शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी)।
पेशे से पत्रकार। साहित्य के अलावा कृषि, पर्यावरण, शिक्षा और राजनीति में विशेष रुचि।
मलाला युसुफजई पर लिखी कविता का कई भाषाओं में अनुवाद और प्रकाशन।
सिलिका खदान में काम करने वाली महिलाओं पर विशेष शोध के लिए दक्षिण एशियाई मीडिया-शोध वृत्ति। बुन्देलखण्ड में किसानों की आत्महत्या और खेती के सवालों पर लगातार लेखन।
अनौपचारिक शिक्षा के लिए दो पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित। बच्चों के लिए भी तीन पुस्तकें प्रकाशित।
सम्प्रति : हिन्दी दैनिक अख़बार 'हिन्दुस्तान' में प्रबन्ध सम्पादक।
सम्पर्क : ब्लॉक-1, फ़्लैट-607, कीर्ति अपार्टमेंट, मयूर विहार फेज़-I, दिल्ली-110091
All Pratap Somvanshi Books