Author

Pro. Rajan Gavas

1 Books

"प्रो. राजन गवस - राजन गवस समकालीन मराठी साहित्य के एक मूर्धन्य रचनाकार हैं। शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर से एम.ए., पीएच.डी. तक की शिक्षा प्राप्त गवस जी पेशे से से मराठी प्राध्यापक रहे हैं। मराठी साहित्य में आपने 'चौंडक', 'भंडारभोग', 'धिंगाणा', 'कळप', 'तणकट' तथा 'ब-बळीचा' आदि उपन्यास तथा 'रिवणावायली मुंगी', 'आपण माणसांत जमा नाही', 'ढव्ह आणि लख्ख ऊन' आदि कहानी संग्रहों समेत आलोचनात्मक लेखन के ज़रिये अपना योगदान दिया है। आपकी अनेक रचनाओं का कन्नड़, अंग्रेज़ी, गुजराती तथा हिन्दी अनुवाद हुआ है। ग्राम-व्यवस्था और ग्राम मानसिकता की नस पहचानकर सर्जनात्मकता के साथ उसे ठेठ ग्रामीण भाषा में प्रस्तुत करना आपके लेखन की विशिष्टता है। आपको 'तणकट' उपन्यास के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसके अलावा आप संस्कृति प्रतिष्ठान, वि.स. खांडेकर पुरस्कार, ग.ल. ठोकळ पुरस्कार, ह.ना. आपटे पुरस्कार, भैरूरतन दमाणी पुरस्कार समेत अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हैं। आपकी चौंडक, भंडारभोग, रिवणावायली मुंगी रचनाओं पर मराठी में फ़िल्में भी बन चुकी हैं, जिनमें से 'जोगवा' फ़िल्म के लिए 8 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/