
Rajee Seth
3 Books
"राजी सेठ - जन्म: नौशेहरा छावनी (पाकिस्तान), सन् 1935। शिक्षा: एम.ए. अंग्रेज़ी साहित्य विशेष अध्ययन–तुलनात्मक धर्म और भारतीय दर्शन। लेखन: 1974 से प्रारम्भ। उपन्यास, कहानी, कविता, समीक्षा, निबन्ध आदि सभी विधाओं में। प्रकाशन: तत्-सम (उपन्यास); निष्कवच (दो लघु उपन्यास); अन्धे मोड़ से आगे, तीसरी हथेली, यात्रा-मुक्त, दूसरे देशकाल में, यह कहानी नहीं, सदियों से, ग़मे-हयात ने मारा (कहानी-संग्रह); अगेन्स्ट मायसेल्फ़ ऐंड अदर स्टोरीज़, अनआड (अंग्रेज़ी में अनूदित); मेरे लई नई (पंजाबी में अनूदित); मीलों लम्बा पुल (उर्दू में अनूदित)। अनुवाद: रिल्के के पत्रों के दो संग्रह : पत्र—युवा कवि के नाम तथा रिल्के के प्रतिनिधि पत्र। दिनेश शुक्ल के नाटक 'पल्लवी परणी गई' का हिन्दी अनुवाद। सम्मान: अनन्त गोपाल शेवड़े पुरस्कार, हिन्दी अकादमी सम्मान, भारतीय भाषा परिषद् पुरस्कार, वाग्मणि सम्मान, रचना पुरस्कार। "