Author

Saba Naqvi

1 Books

सबा नक़वी

सबा नक़वी देश की जानी-मानी राजनीतिक विश्लेषक हैं, जिनकी दो किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं-इन गुड फेथ (2012; पहचान की राजनीति के दौर में भारत की बहुलवादी परम्पराओं   की खोज) और कैपिटल कॉनक्वेस्ट्स (2015; आम जनता की पार्टी ‘आप’ के आकस्मिक उदय का अध्ययन)। लेखिका आउटलुक पत्रिका की पूर्व राजनीतिक सम्पादिका रह चुकी हैं और सम्प्रति स्तम्भ लेखिका हैं। वह चुनावी विश्लेषक, समीक्षक और टीकाकार के तौर पर टेलीविज़न का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उनकी विशेषज्ञता का मूल क्षेत्र भाजपा है जिसे उन्होंने दो दशकों तक कवर किया है। अटल बिहारी वाजपेयी और नरेन्द्र मोदी, इन दोनों प्रधानमन्त्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की चश्मदीद गवाह रहीं लेखिका ने भाजपा के उदय को अत्यन्त निकट से देखा है।

 

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/