Author

Shubha Srivastava

1 Books

"शुभा श्रीवास्तव : ‘आजकल’, ‘मधुमती', 'उत्तर प्रदेश पत्रिका', 'परिन्दे’, 'सोच विचार', 'अभिनव मीमांसा', 'लमही', 'कथादेश', ‘वर्तमान साहित्य’, ‘नागरी पत्रिका', 'दैनिक जागरण', ‘अमर उजाला’, ‘हिन्दुस्तान', 'जनसन्देश टाइम्स' जैसे राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में लेख, कविता, कहानी प्रकाशित। 'हस्ताक्षर' पत्रिका में आधी आबादी पूरा इतिहास नामक स्थायी कॉलम का लेखन। 'दूरदर्शन आकाशवाणी' पर काव्य-पाठ, साहित्यिक गोष्ठी में सहभागिता। प्रेमचन्द्र पथ पत्रिका का फणीश्वर नाथ रेणु, शकुन्त माथुर चन्द्रकिरण सौनरेक्सा, अमृतराय, प्रेमाश्रम, सावित्री सिन्हा और शची रानी गुर्टू जन्मशताब्दी विशेषांक का सम्पादन। उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 6, 7, 8 की हिन्दी की पुस्तकों के सम्पादन मण्डल में सम्मानित सदस्य। प्रमुख रचनाएँ : ‘असाध्य वीणा : एक मूल्यांकन’, ‘उषा प्रियंवदा का कथा साहित्य : वस्तु एवं शिल्प’, ‘पुस्तक संसृति’, ‘छायावाद संस्मृति एवं पुनःपाठ, साहित्य के युगीन हस्ताक्षर (आलोचना)’; ‘हिन्दी शिक्षण’ (डी.एल.एड. के पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तक), ‘सौ साल बाद छायावाद’ (प्रकाशन विभाग दिल्ली से प्रकाशित पुस्तक में लेख सम्मिलित); ‘प्रारब्ध’ (कविता-संग्रह); ‘नव काव्यांजलि’ (साझा कविता-संग्रह), ‘पाठक की लाठी’ (साझा कहानी-संग्रह), ‘शेष अशेष’ (कहानी-संग्रह); एक काव्य-संग्रह प्रकाशनाधीन। पुरस्कार : ‘माँ धनपति देवी स्मृति तथा सम्मान', लोक चेतना संस्था द्वारा प्रदत जवन का 'मंगल सम्मान', कायस्थ कल्याण समिति द्वारा 'चित्रगुप्त सम्मान' लघु नाटक के क्षेत्र में, प्रेमचन्द मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 'प्रेमचन्द पथ सम्मान', सुबह-ए-बनारस द्वारा 'काव्य मंजरी सम्मान', सेंट सैंट क्लारेट कॉलेज द्वारा 'विशिष्ट सम्मान', हिन्दी भाषा डॉट कॉम द्वारा 'विशिष्ट भाषा नागरिक सम्मान', बुद्धिजीवी घुमक्कड़ मंच द्वारा ‘काशी गौरव अलंकरण सम्मान'। सम्प्रति : राजकीय क्वींस कॉलेज, वाराणसी में प्रवक्ता। "

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/