
Sujata
5 Books
"सुजाता लेखन : सुजाता नाम से। शिक्षा : एम.ए. (द्वय) राजनीतिशास्त्र एवं इतिहास, एल.एल.बी., पीएच.डी., पत्रकारिता में डिप्लोमा। प्रकाशन : अनेक पत्र-पत्रिकाओं में लेख और कहानियाँ प्रकाशित। आकाशवाणी, भागलपुर से अनेक कहानियाँ प्रसारित। प्रकाशित रचनाएँ : उपन्यास : दिल का क्या रंग करूँ, कश्मीर : दर्द का सैलाब, क्या कहूँ जो अब तक नहीं कही, सौ साल पहले : चम्पारण का गांधी, मैं पृथा ही क्यों न रही, नीलांचल चन्द्र, नोआखाली : एक व्यक्ति की विजयी सेना, तेन त्यक्तेन, योद्धा संन्यासी; कहानी-संग्रह : वे नहीं हारे, प्रधानमन्त्री की चिट्ठी, आख़िरी फ़ैसला, अगले जनम मोहे बिटिया ही दीजियो, बात नहीं कहने की; गांधी- साहित्य : महात्मा का अध्यात्म, बापू और स्त्री, गांधी की नैतिकता, राष्ट्रपिता और नेताजी, राष्ट्रपिता और भगत सिंह, बापू कृत बालपोथी, चम्पारण का सत्याग्रह, सत्य के दस्तावेज़। अन्य रचनाएँ : संक्षिप्त श्रीमद्भागवतम्, श्री चौतन्यदेव। प्रकाशन के क्रम में : कहाँ है मेरा घर? (कविता-संग्रह); लाल फ्रॉकवाली माँ (कहानी-संग्रह); सरदार पटेल (जीवनी)। कार्यक्षेत्र : श्री रास बिहारी मिशन की मुख्य न्यासी, नेशनल मूवमेंट फ्रंट की संयोजिका। मिशन द्वारा प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्र के लिए विद्यालयों की स्थापना, जहाँ विशेषतया बालिका शिक्षा पर ज़ोर दिया जाता है। महिला स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण हेतु रोज़गार एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाती है। दलित बच्चों की शिक्षा हेतु विद्यालय-संचालन किया जाता है। वृन्दावन में निराश्रित महिलाओं के लिए आश्रम का संचालन किया जाता है। निराश्रित जनों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है। दो-तीन सीबीएसई चैरिटेबल विद्यालयों का संचालन किया जाता है। साथ ही, देश भर में बापू एकल पाठशाला का संचालन किया जा रहा है। जैविक खेती, देशी गायों का संरक्षण, विलुप्त बीजों का संरक्षण, 'नानी माँ रसोई' के नाम से मोटे अनाजों के आटे के प्रोमोशन की तैयारी भी की जा रही है। फ़िल्म-निर्माण : ‘बापू और स्त्री' डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म की निर्माता, लेखक और स्क्रिप्ट राइटर। सम्प्रति : प्रोड्यूसर, लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता। "
-
SujataAs low as ₹284.05 Regular Price ₹299.00Rating:0%
-
SujataAs low as ₹284.05 Regular Price ₹299.00Rating:0%
-
SujataAs low as ₹142.50 Regular Price ₹150.00Rating:0%
-
SujataAs low as ₹332.50 Regular Price ₹350.00Rating:0%
-
SujataAs low as ₹379.05 Regular Price ₹399.00Rating:0%