
Surya Prasad Dixit
1 Books
"प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित - जन्म : 6 जुलाई, 1939 बन्नावाँ, रायबरेली। सम्प्रति : आचार्य, अध्यक्ष, हिन्दी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग तथा अध्यक्ष, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय। विशेषाध्ययन: आधुनिक साहित्य, पत्रकारिता, सौन्दर्यशास्त्र, लोक साहित्य, इतिहासदर्शन,मध्ययुगीन काव्य, पाठ-सम्पादन, तुलनात्मक भारतीय साहित्य, विश्वहिन्दी, अवधि साहित्य आदि। प्रकाशन: 38 शोध-समीक्षा ग्रन्थ तथा लगभग 300 निबन्ध। सम्पादन : ज्ञानशिखा, शोध, उत्कर्ष, अवधी, कुलसन्देश आदि। शोध निर्देशन : 40 पीएच.डी., डी.लिट्., शोध-प्रबन्ध तथा 30 एम.फिल. प्रबन्ध। संचालन :लगभग 2 दर्जन साहित्यिक संस्थाओं से सम्बद्ध। लगभग 30 विश्वविद्यालयों की शोध/पाठ्यक्रम समितियों में विशेषज्ञ। प्रदेय : 1. रोजगारपरक पाठयक्रम (पत्रकारिता, अनुवाद, रंगमंच, मीडियालेखन, राजभाषा एवं प्रयोजनमूलक हिन्दी) के पुरस्कर्ता। 2. मूल्यकेन्द्रित साहित्य की अध्ययन प्रविधि के उन्नायक। 3.तुलनात्मक भारतीय साहित्य, 'देशान्तरी हिन्दी' और अहिन्दी राज्यों के हिन्दी साहित्याध्ययन के नियामक। "