Author

Trilok Nath Pandey

1 Books

त्रिलोक नाथ पाण्डेय - 

वाराणसी (अब चन्दौली) जिले के नेकनामपुर गाँव में 1 जुलाई 1958 को जन्मे त्रिलोक नाथ पाण्डेय की शिक्षा-दीक्षा ग्रामीण पृष्ठभूमि की है। उच्च शिक्षा इन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की। तत्पश्चात, भारत सरकार के गृह मन्त्रालय में वरिष्ठ अधिकारी के रूप में श्री पाण्डेय देश के विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित रहे। इनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने इन्हें विभिन्न सम्मानों से विभूषित किया, जिनमें प्रमुख हैं-भारतीय पुलिस पदक (2010) और राष्ट्रपति पुलिस पदक (2017)। सेवानिवृत्ति (जून, 2018) के बाद श्री पाण्डेय साहित्य-सृजन से जुड़े और शीघ्र ही सिद्धहस्त उपन्यासकार रूप में विख्यात हो गये। कहानीकार के रूप में श्री पाण्डेय का यह पहला कहानी संग्रह है।

सम्प्रति, श्री पाण्डेय वाराणसी में रहते हैं।

सम्पर्क : डी 59/240-एम, निराला नगर (लेन न. 6), शिवपुरवा, महमूरगंज, वाराणसी - 221010

ई-मेल : triloknathpandeytnp@gmail.com

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/