
Vibha Rani
2 Books
विभा रानी - जन्म: 1959। शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी), बी.एड.। साहित्य: बंद कमरे का कोरस (हिन्दी कहानी संग्रह), 'मिथिला की लोककथाएँ', 'कन्यादान' (मैथिली उपन्यास : हरिमोहन झा), 'राजा पोखरे में कितनी मछलियाँ' (मैथिली उपन्यास प्रभास कुमार चौधरी) के हिन्दी अनुवाद, 'खोह स निकसइत' (मैथिली कथा संग्रह) प्रकाशित, पटाक्षेप (मैथिली उपन्यास लिली रे), गोनू झा के क़िस्से प्रकाश्य, विभिन्न विज्ञापन एजेंसियों व फ़िल्म्स डिविज़न के लिए स्क्रिप्ट लेखन, इधर नाटक लेखन भी, 'दूसरा आदमी, दूसरी औरत' नाटक 'द एक्सपेरिमेंटल थिएटर फाउंडेशन' मुम्बई द्वारा मंचित और अत्यन्त चर्चित, कोसी के आर-पार, आज की कविता मुम्बई-1, बस, अब और नहीं, में कहानियाँ, कविताएँ, संकलित। सम्मान: कथा अवार्ड 1998, मैथिली कहानी 'रहथु साक्षी छठ घाट' के लिएI डॉ. माहेश्वरी सिंह 'महेश' ग्रन्थ पुरस्कार मैथिली कथा संग्रह 'खोह स निकसइत' के लिए। घनश्याम दास सर्राफ साहित्य सम्मान हिन्दी कहानी संग्रह 'बंद कमरे का कोरस' के लिए। "