Author
Yatindra Mishra

Yatindra Mishra

3 Books

यतीन्द्र मिश्र हिन्दी कवि, सम्पादक और संगीत अध्येता। तीन कविता संग्रह, शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी, नृत्यांगना सोनल मानसिंह एवं शहनाई उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ पर हिन्दी में प्रामाणिक पुस्तकें प्रकाशित। वरिष्ठ कवि कुँवर नारायण पर एकाग्र संचयन क्रमश: कुँवर नारायण 'संसार' एवं 'उपस्थिति', अशोक वाजपेयी के गद्य का एक संचयन 'किस भूगोल में किस सपने में' तथा अज्ञेय काव्य से एक चयन 'जितना तुम्हारा सच है' प्रकाशित। साथ ही, फ़िल्म निर्देशक एवं गीतकार गुलज़ार की कविताओं एवं गीतों के चयन क्रमशः 'यार जुलाहे' तथा 'मीलों से दिन' शीर्षक से सम्पादित। 'रज़ा पुरस्कार', 'भारत भूषण अग्रवाल स्मृति पुरस्कार', भारतीय भाषा परिषद का 'युवा पुरस्कार', 'हेमन्त स्मृति पुरस्कार' सहित कई शोधवृत्तियाँ प्राप्त। "

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/