Publisher:
Vani Prakashan

आदिवासी कथा

In stock
Only %1 left
SKU
Aadivasi Katha
Rating:
0%
As low as ₹556.00 Regular Price ₹695.00
Save 20%

आज के प्रश्न - आदिवासी कथा - 
महाश्वेता देवी आदिवासियों के अधिकारों और समानता पर लगातार लिखती आयीं हैं। उनकी पुस्तक 'आदिवासी कथा' में उन्होंने आदिवासी जीवन के मुद्दे, समस्यायें, और अन्तर्विरोधों को दर्शाने का प्रयास किया है। आदिवासी जिस स्थिति और मनोदशा में अपना जीवन जीते हैं, उसी को महाश्वेता देवी ने शब्द दिये हैं। यह पुस्तक आदिवासियों और साधनहीनों के संघर्षों, यातनाओं और राजनीति के चक्रव्यूह में फॅंसे आदिवासियों की मानसिक प्रताड़नाओं की प्रामाणिक अनुगूँज को पाठकों तक मज़बूती से पहुँचाती है।

 

 

ISBN
Aadivasi Katha
Publisher:
Vani Prakashan
More Information
Publication Vani Prakashan
महाश्वेता देवी (Mahasweta Devi )

बांग्ला की प्रख्यात लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म 1926 में ढाका में हुआ। वह वर्षों बिहार और बंगाल के घने कबाइली इलाकों में रही हैं। उन्होंने अपनी रचनाओं में इन क्षेत्रों के अनुभव को अत्यन्त प्रामाणिकता के साथ उभारा है।महाश्वेता देवी एक थीम से दूसरी थीम के बीच भटकती नहीं हैं। उनका विशिष्ट क्षेत्र है-दलितों और साधन-हीनों के हृदयहीन शोषण का चित्रण और इसी संदेश को वे बार-बार सही जगह पहुँचाना चाहती हैं ताकि अनन्त काल से गरीबी-रेखा से नीचे साँस लेनेवाली विराट मानवता के बारे में लोगों को सचेत कर सकें। गैर-व्यावसायिक पत्रों में छपने के बावजूद उनके पाठकों की संख्या बहुत बड़ी है। उन्हें साहित्य अकादेमी, ज्ञानपीठ पुरस्कार व मैग्सेसे पुरस्कार समेत अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

Write Your Own Review
You're reviewing:आदिवासी कथा
Your Rating
कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

डिज़ाइन और विकास: Octagon Technologies LLP