Publisher:
Bharatiya Jnanpith

Anantim Maun Ke Beech

In stock
Only %1 left
SKU
Anantim Maun Ke Beech
Rating:
0%
As low as ₹209.00 Regular Price ₹220.00
Save 5%

अनन्तिम मौन के बीच - 
सुजाता की कविताएँ हिन्दी कविता संसार की भाषिक, वैचारिक और भौगोलिक सीमाओं का अतिक्रमण करती हुई इसके आयतन का सुखद विस्तार करती हैं। उनके पास एक सशक्त और समृद्ध भाषा है लेकिन स्त्री भाषा की तलाश में सघन जद्दोजहद भी है, पाँवों के नीचे स्त्रीवाद की एक सख़्त ज़मीन है लेकिन अपने और समाज के सन्दर्भ में उसकी सीमाओं की पहचान और नये आयामों को तलाशने का बेचैन धैर्य भी है, अपने कई पीढ़ी पुराने महाविस्थापन की पीड़ा के निशानात हैं तो महानगरीय नागरिकता को लेकर सहज गौरव का वह भाव भी जो उन्हें हिन्दी कविता में दिल्ली का स्थापित प्रतीक पलट देने का साहस प्रदान करता है। आसपास के वातावरण और रोज़मर्रा जीवन के विश्वसनीय तथा जीवन्त बिम्बों से अपना कविता संसार गढ़नेवाली सुजाता की कविताओं में पहाड़ और प्रकृति की एक सतत अभिव्यंजनात्मक उपस्थिति है, अपने उपस्थित लोक के समक्ष यह उनका एक अर्जित लोक है— एक चेतन स्त्री की दृष्टि से देखी गयी दुनिया।
वह हिन्दी के समकालीन स्त्री विमर्श के स्थापित रेटरिक को भाषा, शिल्प और विचार तीनों के स्तर पर चुनौती देती हैं और यह चुनौती नारों या शोर-शराबे के शक्ल में नहीं है बल्कि उस नागरिक के विद्रोह की तरह है जो सूट-बूट से सजे समारोह में सस्ती कमीज़ पर माँ का बुना स्वेटर पहनकर चला जाता है। वह आह-कराह के समकालीन शोर के बीच निजी दुखों को सार्वजनीन विस्तार देती हैं तो बृहत् सामाजिक-राजनीतिक आलोड़नों पर शाइस्तगी से टिप्पणी करते हुए उन्हें निजी पीड़ा के स्तर पर ले आती हैं। कविता से उनकी असन्तुष्टि कविता के मुहाविरे के भीतर है तो विमर्श के प्रचलित मुहाविरे से उनका संघर्ष विमर्श की व्यापक सैद्धान्तिक सीमाओं के भीतर नकार का नकार करते हुए। यह सतत द्वन्द्व उनकी कविताओं का केन्द्रीय स्वर है जो हिन्दी तथा विश्व कविता की परम्परा के सघन बोध की रौशनी में अपने समकाल का एक विश्वसनीय बयान दर्ज करता है और इसीलिए ये कविताएँ हमारे समय के स्त्री जीवन के आन्तरिक और बाह्य संसार की दुरूह यात्राओं के लिए आवश्यक पाथेय हैं।— अशोक कुमार पांडेय

ISBN
Anantim Maun Ke Beech
Publisher:
Bharatiya Jnanpith
More Information
Publication Bharatiya Jnanpith
सुजाता शिवेन (Sujata Shiven)

सुजाता शिवेन जन्म : 1962, सम्बलपुर (ओड़िसा)। शिक्षा : स्नातक रचना-कर्म : एपीजे अब्दुल कलाम, अटल बिहारी वाजपेयी, गुरदयाल सिंह, निर्मल वर्मा, चित्रा मुद्गल, डॉ. रामशरण मिश्र, अरुण प्रकाश, प्रकाश मनु, सूर्यनाथ सिंह, राजेन्द्र यादव, मन्नू भंडारी, गंगेश गुंजन, पद्मा सचदेव जैसे चर्चित लेखकों की रचनाओं का ओड़िया में अनुवाद। विपिन बिहारी मिश्र, तरुण कान्ति मिश्र, शकुन्तला पंडा, सुष्मिता बागची, इन्दु लता महांति, बनज देवी, चौधरी रंजिता प्रहराज जैसे चर्चित ओड़िया कथाकारों की रचनाओं का हिन्दी अनुवाद। कहानियाँ, कविताएँ व लेख भी हिन्दी की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित।

Write Your Own Review
You're reviewing:Anantim Maun Ke Beech
Your Rating
कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Design & Developed by: https://octagontechs.com/