Author

Dr. Harmahendra Singh Bedi

1 Books

"डॉ. हरमहेन्द्र सिंह बेदी - जन्म : 12 मार्च, 1950 को मुकेरियाँ होशियारपुर में। शिक्षा : बी.ए. ऑनर्स (अर्थशास्त्र), एम.ए. (हिन्दी ,पंजाबी), पीएच.डी., डी.लिट्. हिन्दी एवं पंजाबी साहित्य में विशिष्ट स्थान रखने वाले डॉ. हरमहेन्द्र सिंह बेदी के भारत की विभिन्न पत्रिकाओं में 200 से अधिक शोध-लेख प्रकाशित हो चुके हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रदत्त शोध परियोजनाओं में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। इनकी अब तक आलोचना की आठ पुस्तकें, चार कविता संग्रह, उन्नीस सम्पादित पुस्तकें, पाँच अनूदित पुस्तकें तथा तीन पंजाबी भाषा के ग्रन्थ प्रकाशित हो चुके हैं। पुरस्कार एवं सम्मान : शिरोमणि हिन्दी साहित्यकार पंजाब सरकार (2001), भारत के राष्ट्रपति द्वारा हिन्दी सेवी पुरस्कार से सम्मानित, उत्तर प्रदेश हिन्दी साहित्य परिषद द्वारा 'कवि रत्न' की उपाधि, पंजाब हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार (2003), पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड सम्मान (2014) जैसे प्रतिष्ठित अनेकानेक पुरस्कारों व सम्मानों से सम्मानित। सम्प्रति सदस्य भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसन्धान परिषद् (आईसीएसएसआर), मानव संसाधन विकास मन्त्रालय, भारत सरकार, सदस्य राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शिक्षा समिति, भारत सरकार, राजस्थान एवं हरियाणा विश्वविद्यालय में विज़िटिंग फ़ेलो, पूर्व प्रोफ़ेसर एवं अध्यक्ष तथा दीन भाषा संकाय, हिन्दी विभाग, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर (पंजाब)। "

कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Design & Developed by: https://octagontechs.com/