
Dr. Surendra Gambhir
1 Books
"डॉ. सुरेन्द्र गंभीर - यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिल्वेनिया, कॉरनेल यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ़ विस्कान्सिन में अध्यापन कार्य (1973-2008)। सम्प्रति सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्राचार्य यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिल्वेनिया से भाषा-विज्ञान में पीएचडी। अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडियन स्टडीज़ भाषा-समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष और भारत में 13 विभिन्न भाषा कार्यक्रमों के निदेशक। पैन-इन-इंडिया स्टडी-अबरॉड कार्यक्रम के भूतपूर्व संस्थापक निदेशक। अमेरिका में अनेक भाषा से सम्बन्धित कार्यक्रमों के सलाहकार। अमेरिका, चैक रिपब्लिक, मॉरीशस तथा भारत में अनेक संगोष्ठियों में बीज-वक्ता। गयाना, त्रिनिदाद, सूरीनाम, मॉरीशस, भारत और अमेरिका के प्रवासी भारतीयों के बीच फ़ील्ड-वर्क, शोध और लेखन। सामाजिक भाषा-विज्ञान, प्रवासी भारतीय समाज, विदेशी भाषा अधिग्रहण, व्यावसायिक भाषा, संस्कृत साहित्य, हिन्दू माइथोलॉजी, भारतीय दर्शन विषयों में विशेषज्ञता और प्रकाशन। सात पुस्तकें और सौ से अधिक शोध लेख। अनेक राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय संस्थानों से सम्मानित। विश्व हिंदी सम्मेलन, न्यूयार्क (2007) में और वर्ष 2012 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित। फ़िलाडेल्फ़िया (अमेरिका) में सपरिवार स्थायी निवास।