Author

Dr. Sushila Takbhore

1 Books

"सुशीला टाकभीरे जन्म : 4 मार्च 1954 बानापुरा (सिवनी मालवा), जि. होशंगाबाद (म.प्र)। शिक्षा : एम. ए. (हिन्दी साहित्य), एम. ए. (अम्बेडकर विचारधारा), बी. एड., पीएच.डी. (हिन्दी साहित्य)। प्रकाशित कृतियाँ : स्वाति बूँद और खारे मोती, यह तुम भी जानो, तुमने उसे कब पहचाना (काव्य संग्रह); हिन्दी साहित्य के इतिहास में नारी, भारतीय नारी: समाज और साहित्य के ऐतिहासिक सन्दर्भों में (विवरण); टूटता वहम, अनुभूति के घेरे, संघर्ष, जरा समझो (कहानी संग्रह); हमारे हिस्से का सूरज (कविता संग्रह); रंग और व्यंग्य, नंगा सत्य (नाटक); शिकंजे का दर्द (आत्मकथा); हाशिए का विमर्श (लेख संग्रह); नीला आकाश, तुम्हें बदलना ही होगा (उपन्यास); मेरे साक्षात्कार; दलित साहित्य : एक आलोचना दृष्टि; मेरा पत्र संचयन (प्रकाशनाधीन)। साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में सृजनात्मक गतिविधियाँ, दलित समाज और नारी की स्थिति पर परिवर्तनवादी आन्दोलन में वैचारिक सक्रियता, आकाशवाणी से समय-समय पर परिचर्चाएँ प्रसारित, म.प्र. के मुख्यमन्त्री श्री दिग्विजय सिंह के हस्ते 'म.प्र. दलित साहित्य अकादमी विशिष्ट सेवा सम्मान' एवं पुरस्कार, रमणिका फाउण्डेशन से 'सावित्री बाई फुले' सम्मान एवं पुरस्कार, महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से डॉ. उषा मेहता हिन्दी सेवा सम्मान एवं पुरस्कार। सम्पर्क : शील-2, गोपालनगर, तीसरा बस स्टॉप, नागपुर-22 (महाराष्ट्र) "

कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

डिज़ाइन और विकास: Octagon Technologies LLP