Author

Khalid Javed

1 Books

"ख़ालिद जावेद - ख़ालिद जावेद 9 मार्च, 1963 को उत्तर प्रदेश के शहर बरेली में पैदा हुए। दर्शनशास्त्र और उर्दू साहित्य में एम.ए. करने के बाद चार वर्ष तक रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के अध्ययन से जुड़े रहे। पिछले सात वर्ष से जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली के उर्दू विभाग से जुड़े हैं। ख़ालिद जावेद की कहानियों का पहला संकलन 'बुरे मौसम में' के शीर्षक से वर्ष 2000 में प्रकाशित हुआ। इसमें संकलित कहानी 'बुरे मौसम में' को कथा अवार्ड दिया गया। अधिकतर कहानियों का अनुवाद भारत की कई भाषाओं में किया जा चुका है। कहानियों के अलावा ख़ालिद जावेद ने नज़्में भी लिखी हैं। साहित्य के अलावा दर्शन से उन्हें विशेष लगाव है। उनके लेखों का एक संकलन 'कहानी की मौत और आख़िरी विदेशी ज़बान' के नाम से प्रकाशित हो चुका है। समकालीन पाश्चात्य दर्शन के इतिहास पर उनकी एक किताब शीघ्र ही छपने वाली है। "

कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Design & Developed by: https://octagontechs.com/