
Sharad Pagare
4 Books
शरद पगारे -
जन्म : खण्डवा, मध्य प्रदेश।
शिक्षा : इतिहास में एम.ए., पीएच.डी.।
प्रकाशित कृतियाँ : उपन्यास
गुलारा बेगम शहजादा खुरंभ (शाहजहाँ), तवायफ़ गुलारा की दास्तान-ए-मुहब्बत मराठी, गुजराती, उर्दू मलयालम एवं अंग्रेजी में अनूदित। गन्धर्वसेन : कालकाचार्य कथानक पर आधारित उज्जयिनी नरेश गर्दभिल्ल गन्धर्वसेन एवं सुन्दरी साध्वी सरस्वती की प्रणय व्यथा बेगम जैनाबादी शहजादा औरंगजेब-हीराबाई जैनाबादी की महत की दास्तान।
दो बार पुरस्कृत 'क्षितिज थियेटर' ग्रुप नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के ग्रेज्युएट्स की संस्था द्वारा नाट्य रूपान्तर। उजाले की तलाश दक्षिण भारत की देवदासी प्रथा, नक्सलवाद एवं राजनैतिक प्रशासकीय भ्रष्टाचार पर आधारित पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी नन्द-मौर्य कालीन सम्राट धननन्द, महामात्य राक्षस, आचार्य विष्णुगुप्त चाणक्य 'कौटिल्य', चन्द्रगुप्त मौर्य, सम्राट् बिन्दुसार एवं महानायिका रूपसी सम्राज्ञी धर्मा 'सुभद्वांगी'-सम्राट अशोक की माँ की महागाथा।
कहानी संग्रह : एक मुट्ठी ममता, सान्ध्य तारा, नारी के रूप, दूसरा देवदास, श्रेष्ठ कहानियाँ अनेक कहानियों का ओड़िया, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु में अनुवाद एवं प्रकाशन।
शोध प्रबन्ध : पूर्व मध्ययुगीन धार्मिक आस्थाएँ एक ऐतिहासिक सर्वेक्षण (सन् 650 से 1150)।
सम्मान एवं पुरस्कार : मध्य प्रदेश साहित्य परिषद् का विश्वनाथ सिंह पुरस्कार (गुलारा बेगम); अखिल भारतीय दिव्य एवं हिन्दी साहित्य सम्मेलन का वागीश्वरी पुरस्कार (बेगम जैनाबादी); मध्य प्रदेश लेखक संघ का अक्षर आदित्य अलंकरण; साहित्य मण्डल, श्रीनाथ द्वारा (राजस्थान) का हिन्दी भाषा भूषण सम्मान; अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन का हिन्दी भाषा भूषण सम्मान, मध्य प्रदेश कला परिषद् का अभिनव शब्द शिल्पी सम्मान; साहित्य अकादेमी, भोपाल का बालकृष्ण शर्मा नवीन सम्मान (पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी)।
-
Sharad PagareAs low as ₹237.50 Regular Price ₹250.00Rating:0%
-
Sharad PagareAs low as ₹475.00 Regular Price ₹500.00Rating:0%
-
Sharad PagareAs low as ₹280.25 Regular Price ₹295.00Rating:0%
-
Sharad PagareAs low as ₹380.00 Regular Price ₹400.00Rating:0%