
Usha Sharma
1 Books
"उषा शर्मा कई दर्जन कहानियाँ व बाल कहानियाँ, समीक्षाएँ, आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं- परिकथा, साहित्य अमृत, शब्द योग, जनसत्ता, दैनिक जागरण, सहारा समय, पराग, बाल भारती, दिनमान, नवभारत टाइम्स, दैनिक हिन्दुस्तान, बालवाणी आदि में प्रकाशित। एक कहानी पुस्तक साँवली प्रकाशित। तीन अनूदित पुस्तकें और संजीव कपूर का खाना ख़ज़ाना प्रकाशित। दो पुस्तकें प्रकाशनाधीन। पूर्वी योरोप के देश बल्गारिया के सोफिया विश्वविद्यालय में एक वर्ष मानद अध्यापन। संसार के एक दर्जन से अधिक देशों की यात्रा। आकाशवाणी और दूरदर्शन से सम्बद्ध। पाँच पटकथाओं का लेखन एवं पंचतन्त्र की छह कहानियों पर निर्मित नाटकों में अभिनय व स्वरांकन। दूरदर्शन के अन्य कई कार्यक्रमों में प्रतिभागिता। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 12 वर्ष का अध्यापन अनुभव। सम्प्रति : स्वतन्त्र लेखन। सम्पर्क : एन 9/87 डी-77, जानकी नगर, पोस्ट- बजरडीहा, वाराणसी-221109"