Publisher:
Vani Prakashan

Bharatiya Kavyashastra Parampara Pravrit

In stock
Only %1 left
SKU
9789388684415
Rating:
0%
As low as ₹470.25 Regular Price ₹495.00
Save 5%

आधुनिक साहित्य भी रस और भाव को हृदयपक्ष तथा विचार वाग्वैदग्ध्य एवं अभिव्यक्ति को बुद्धिपक्ष के रूप में स्वीकार करता है। रस-छन्द-अलंकार तथा गुण-विवेचन रचना के आकलन के प्राचीन उपागम रहे हैं। इनका विवेचन हमें संस्कृत के काव्यशास्त्रीय ग्रन्थों में विस्तार से मिलता है। कविता ही नहीं वरन् गद्य का मूल्यांकन भी इन्हीं निकषों पर किया जाता रहा है। साहित्यिक मूल्यांकन के ये सार्वभौम तत्त्व हैं क्योंकि विश्व साहित्य में ये किसी-न-किसी रूप में अवश्य विद्यमान रहते हैं किन्तु आधुनिक काव्य एवं गद्य-रचना में इनकी भूमिका धीरे-धीरे नगण्य होती जा रही है। इस गिरावट के लिए ये निकष नहीं अपितु रचना और रचनाकार ज़िम्मेदार हैं। रचना की भाषा के मूल्यांकन के लिए अब पाठ-विश्लेषण, प्रोक्ति-विश्लेषण, विसंरचक आदि नवीन फॉर्मूले तैयार किये गये हैं किन्तु यह भी उतना ही सच है कि बिना काव्यशास्त्रीय निकष के रचना में युवावस्था-सा सौन्दर्य कदापि नहीं आ सकता। साथ ही समय के बदलाव के साथ आनन्द की परिभाषा कदापि नहीं बदल सकती। परिवर्तन की यह बयार क्षणिक आवेग और उद्वेलन देकर हमें संवेदनशील तो बना सकती है, परन्तु रस-छन्द-अलंकार-रीति और गुणों के मूल्यों को तिरोहित नहीं कर सकती। भारतीय काव्यशास्त्र का अध्ययन करने वाले जिज्ञासुओं एवं विद्यार्थियों के लिए एक ही पुस्तक में शास्त्रीय विवेचन की सुविधा के साथ यह पुस्तक आपके सामने है।

ISBN
9789388684415
Publisher:
Vani Prakashan
More Information
Publication Vani Prakashan
प्रो. मंजुला राणा (Prof. Manjula Rana )

प्रो. मंजुला राणा

प्रो. मंजुला राणा का जन्म सन् 1964 में एक सम्भ्रान्त परिवार में हुआ, जहाँ सामाजिक सरोकारों से इनका जन्म से रिश्ता बँधता चला गया। प्रारम्भ से ही प्रखर बुद्धि की धनी प्रो. राणा का शैक्षिक जीवन वरीयता क्रम से शीर्ष पर रहा, जहाँ एम.ए. (हिन्दी) में स्वर्ण पदक प्राप्त करके ये तत्काल गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर (उत्तराखण्ड) में प्रवक्ता के पद पर चयनित हुईं तथा अध्ययन-अध्यापन से अपने कर्म-क्षेत्र की शुरुआत करते हुए वर्तमान में हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर के 'हिन्दी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग' में प्रोफेसर एवं अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। प्रो. राणा वर्ष 2010-2016 तक उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में सदस्य के पद को भी सुशोभित कर चुकी हैं तथा वर्तमान में राष्ट्रीय साहित्य अकादमी, नयी दिल्ली की सदस्य हैं । हिन्दी साहित्य जगत में इनके द्वारा लिखित अनेक पुस्तकें अपनी विशिष्ट पहचान रखती हैं-

Write Your Own Review
You're reviewing:Bharatiya Kavyashastra Parampara Pravrit
Your Rating
कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Design & Developed by: https://octagontechs.com/