भारतीय त्योहार एवं पर्व - भारत में जितने प्रदेश हैं, उतने ही प्रकार के पर्व और त्योहार हैं। वैसे तो पूरा भारत कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक है। लेकिन भाषा, धर्म और समुदाय अलग-अलग हैं। इसलिए यहाँ पर मनाने वाले त्योहार भी अलग-अलग हैं। लेखक ने इस बात का ध्यान रखते हुए पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक फैले प्रदेशों तथा भू-भागों के अनुसार पर्व और त्योहारों का विश्लेषण किया है, जो बच्चों तथा युवाओं के लिए अत्यन्त पठनीय हैं। अनेकता में एकता इस देश की सबसे बड़ी विशेषता है। विभिन्न प्रकार की भाषाओं के रहते हुए भी सभी लोग देश के प्रति प्रेम की सच्ची भावना रखते हैं। पर्व और त्योहार इसकी गवाही देते हैं। यह पुस्तक बच्चों और युवा वर्ग के पठन-पाठन को ध्यान में रखकर लिखी गयी है। उम्मीद करते हैं कि पुस्तक पसन्द आयेगी।
"लक्ष्मेद्र चोपड़ा -
जन्म : 18 जून, 1952 ।
शिक्षा: समाजशास्त्र में एम.ए.।
पत्रकारिता-जनसंचार माध्यम और अंग्रेज़ी में डिप्लोमा। पत्रकारिता, आकाशवाणी तथा टेलीविज़न मीडिया में 44 साल का अनुभव। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में सभी विधाओं की रचनाओं का प्रकाशन।
2 कहानी संग्रह, मीडिया पर 3 किताबें और कुछ नाटक प्रकाशित। नाटकों का मंच पर प्रदर्शन।
विदेश की लम्बी यात्राओं के ज़रिये सामाजिक, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक पक्षों पर शोध तथा फुटकर लेखन।
"