Publisher:
Vani Prakashan

भीष्म साहनी उपन्यास साहित्य

In stock
Only %1 left
SKU
9789350001158
Rating:
0%
As low as ₹520.00 Regular Price ₹650.00
Save 20%

भीष्म साहनी : उपन्यास साहित्य - 
भीष्म साहनी अनामिल दृष्टि के कथाकार हैं। विवेक द्विवेदी एक युवा कथाकार हैं। वे भीष्म साहनी के कथा संसार में एक सहज पाठक की तरह प्रवेश करते हैं और उससे वापस आते हुए विश्वसनीय वस्तु तत्वों को ग्रहण करते हैं। ये वस्तु तत्व यथार्थ और सघन हैं विवेक द्विवेदी इस सघनता को अपनी सहज संवेदना से छूते हैं। बार-बार कथालोक को छूने की कोशिश में स्वयं वह कथालोक विस्तृत होता जाता है। झरोखे, कड़ियाँ, तमस, बसन्ती, मैयादास की माड़ी और कुन्तो भीष्म साहनी के उपन्यास हैं। इनके अलावा लेखक की सम्भावनाएँ कभी नाटक के द्वारा, कभी कहानी के द्वारा मूर्त होती रहीं। मनुष्य जाति को देश और काल के भीतर जाँचते हुए उसकी असीम स्वतन्त्रता की तलाश में भीष्म जी हर बार एक नयी कृति के रूप में उपस्थित होते रहे। विवेक द्विवेदी ने अपनी शोध प्रक्रिया में इन विभिन्न आयामों को देखने का प्रयत्न किया है। लेखक के कृतित्व से बार-बार साक्षात्कार करने की यह कोशिश समीक्षा के बजाय एक आस्वादन की कथा है। विवेक द्विवेदी का यह प्रथम समीक्षात्मक कर्म है। इसे आलोचक की तरह नहीं, बल्कि एक लेखक की तरह निभाने और अपने को कसने का प्रयास समझना चाहिए। यह पुस्तक भीष्म साहनी के पाठकों को अवलम्ब देते हुए आगे बढ़ती है। इनकी भाषा अशास्त्रीय और रचनात्मक है। एक युवा लेखक के द्वारा किया गया एक अभिनव रूपाकार है यह। 
—कमला प्रसाद

 

ISBN
9789350001158
Publisher:
Vani Prakashan
More Information
Publication Vani Prakashan
विवेक द्विवेदी (Vivek Dwivedi)

"विवेक द्विवेदी - मूल नाम: डॉ. रमाशंकर द्विवेदी जन्म: 2 अप्रैल, 1958, ग्राम बुढ़गवां, पो. महमूदपुर, ज़िला रीवा (म.प्र.)। शिक्षा: एम.ए., एल.एल.बी., पीएच.डी.। केन्द्रीय विधा: कहानी-उपन्यास। प्रकाशन: वसुधा, वागर्थ, साक्षात्कार, प्रसंग, पल-प्रतिपल, जनसत्ता, सबरंग, साहित्य-अमृत, नवनीत, अब, साहित्य संहिता, संकल्प, अक्षरा, भोर आदि पत्र-पत्रिकाओं में कहानियाँ प्रकाशित। पुरस्कार: वर्ष 1986 में म.प्र. हिन्दी साहित्य सम्मेलन भोपाल द्वारा कहानी 'चैतू का आषाढ़' के लिए प्रथम पुरस्कार। रुचि: पटकथा लेखन। प्रगतिशील लेखक संघ से सम्बद्ध। "

Write Your Own Review
You're reviewing:भीष्म साहनी उपन्यास साहित्य
Your Rating
कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

डिज़ाइन और विकास: Octagon Technologies LLP