जीवन लक्ष्य

In stock
Only %1 left
SKU
9789350007464
Rating:
0%
As low as ₹300.00 Regular Price ₹375.00
Save 20%

जीवन लक्ष्य - 
हिन्दी कथा जगत की लोकप्रिय लेखिका कमलिनी कौल का यह प्रथम कहानी संग्रह है। मानव मन की संवेदना का जीवन्त वर्णन करने में लेखिका सिद्धहस्त है। आज मानव जीवन जटिलताओं, समस्याओं व संघर्षों से परिपूर्ण है। जीवन पथ पर अग्रसर होने के लिए मानव निरन्तर संघर्षरत रहता है। प्रस्तुत रचनाओं में उन्हीं जटिलताओं, समस्याओं तथा संघर्षों का जीवन्त वर्णन करने के साथ-साथ लेखिका ने कुशलतापूर्वक मानव के अन्तःकरण के भावों के उतार-चढ़ाव का भी सजीव वर्णन किया है। कल्पना के आभूषणों से सुसज्जित प्रत्येक रचना भाषा के कवितामय प्रवाह में बहती हुई प्रतीत होती है। हर रचना सद्यःस्नात सुन्दरी की तरह निखार पायी हुई लगती है। लेखिका ने प्रत्येक कहानी में एक न एक समस्या उठायी है और उस समस्या के समाधान का भी प्रयत्न किया है। संक्षेप में, इतना कहना ही पर्याप्त है कि प्रत्येक रचना कभी चंचल, चपल, नटखट, नवोढ़ा नृत्यांगनी तुल्य और कभी धीर, गम्भीर, अनुभवी नारी तुल्य अपनी प्रत्येक भावभंगिमा से पाठकों को अन्त तक बाँधे रखकर रस विभोर करने में सक्षम है।

ISBN
9789350007464
Write Your Own Review
You're reviewing:जीवन लक्ष्य
Your Rating
कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

डिज़ाइन और विकास: Octagon Technologies LLP