Publisher:
Vani Prakashan

कवि जो विकास है मनुष्य का

In stock
Only %1 left
SKU
9789355188984
Rating:
0%
As low as ₹440.00 Regular Price ₹550.00
Save 20%
" ‘कवि जो विकास है मनुष्य का : अरुण कमाल की सौ कविताओं पर एकाग्र’ अरुण कमल समकालीन कविता के पुरोधा कवियों में एक ऐसा नाम हैं जिनके पास अनुभवजन्य यथार्थ का एक महाप्रदेश है जिसे उन्होंने सदैव अपने आत्मीय दृष्टिपथ में सहेजकर, सँभालकर रखा है। उनके पास वह सुरक्षित भी है। जब हम समकालीन दौर की हिन्दी कविताओं में से अरुण कमल की कविताओं का वाचन करते हैं तो हमें प्रतीत होता है कि एक बृहद् आकार जीवन के बहु-वर्णी सरोकारों से हमारा सामना हो रहा है। चौपाल के खुलेपन में बतियाते रहने का सा आभास उनकी कविताएँ हमें प्रदान करती हैं। विषयवस्तु के चयन से लेकर उनके काव्योन्मुख विकल्पों तथा भाषिक रीतियों से हमें पता चलता है कि अरुण कमल के माध्यम से समकालीन हिन्दी कविता अपनी सौन्दर्यात्मक सहजता का परिचय ही दे रही है। "
ISBN
9789355188984
Publisher:
Vani Prakashan
More Information
Publication Vani Prakashan
ए. अरविंदाक्षन (ए. अरविंदाक्षन)

ए. अरविंदाक्षन

ए. अरविन्दाक्षन का जन्म 10 जून, 1949 को पालक्काड, केरल में हुआ। वे महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा, महाराष्ट्र के प्रति कुलपति रहे हैं।

उनकी प्रकाशित कविता पुस्तकें हैं—बाँस का टुकड़ा, घोड़ा, आसपास, सपने सच होते हैं, राग लीलावती, असंख्य ध्वनियों के बीच, भरा पूरा घर, पतझड़ का इतिहास, राम की यात्रा, जंगल नजदीक आ रहा है, समुद्र से संवाद, खँडहरों के बीच, नीलाम्बर, वट के पत्ते पर लीलारविंद की तरह, साक्षी है धरती साक्षी है आकाश, प्रार्थना एक नदी है, प्रतिनिधि कविताएँ।

हिन्दी में बीस आलोचना पुस्तकों के अतिरिक्त मलयालम में पाँच आलोचना की पुस्तकें; एक उपन्यास; पन्द्रह अनूदित पुस्तकें; तेईस सम्पादित पुस्तकें; अंग्रेजी में दो पुस्तकें।

बीस राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार, साहित्य वाचस्पति उपाधि से सम्मानित ।

Write Your Own Review
You're reviewing:कवि जो विकास है मनुष्य का
Your Rating
कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

डिज़ाइन और विकास: Octagon Technologies LLP