Publisher:
Bharatiya Jnanpith

Khoobsoorat Hai Aaj Bhi Duniya

In stock
Only %1 left
SKU
Khoobsoorat Hai Aaj Bhi Duniya
Rating:
0%
As low as ₹104.50 Regular Price ₹110.00
Save 5%
"ख़ूबसूरत है आज भी दुनिया - आज का समय इतिहास के सर्वाधिक संकटपूर्ण कालखण्डों में से एक है। उपभोक्तावादी अपसंस्कृति तथा बाज़ारवाद का अजगर हमारे सम्बन्धों की सारी ऊर्जा तथा ऊष्मा को सोखने लगा है। भूमण्डलीकरण तथा उदारवाद की आँधी ने मानवीय समाज के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर दिया है। अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद ने इस विषैले वातावरण को रक्तरंजित कर इसे और अधिक भयावह बना दिया है। ऐसी अराजक परिस्थितियों तथा दमघोंटू वातावरण में केवल सृजनशील रचनाकार ही अपने क़लम जैसे नाज़ुक हथियार के साथ युद्ध के मैदान में डटे हैं। इन क़लमकारों की अदम्य जिजीविषा तथा अटूट आस्था ही समाज का सम्बल बनती है। 'ख़ूबसूरत है आज भी दुनिया' संग्रह की ग़ज़लों में इन्हीं विषम तथा विकट स्थितियों में फँसे आम आदमी की आह और कराह के साथ उसके सपने, उसकी आशा-निराशा तथा उसके संघर्ष को वाणी देने की कोशिश की गयी है। इस सारे कलुष तथा कालिमा के बावजूद दुनिया का नैसर्गिक सौन्दर्य हमें जीने के लिए बाध्य करता है। संसार की इसी ख़ूबसूरती को बनाये रखने तथा बचाये रखने के लिए प्रत्येक सृजनशील साहित्यकार अपनी तरह से प्रयास करता है। इन ग़ज़लों की प्रत्येक काव्य-पंक्ति में मानवता के हाहाकार के पार्श्व से उठते हुए मानव-मूल्यों के जयकार का स्वर भी सुनायी देगा। इसी घटाटोप अँधियारे को चीरकर आस्था, विश्वास तथा संघर्षशीलता का उजास आपको आग पर चलने के लिए विवश करता रहेगा। "
ISBN
Khoobsoorat Hai Aaj Bhi Duniya
Publisher:
Bharatiya Jnanpith
More Information
Publication Bharatiya Jnanpith
डॉ. माधव कौशिक (Dr. Madhav Kaushik )

"माधव कौशिक - जन्म: 1 नवम्बर, 1954। शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी), बी.एड., स्नातकोत्तर अनुवाद डिप्लोमा, साहित्यवाचस्पति (मानद)। प्रकाशन: विभिन्न विधाओं की 37 पुस्तकें प्रकाशित। जिनमें 16 ग़ज़ल-संग्रह, 2 खण्ड-काव्य, 3 नवगीत, 3 कथा-संग्रह, 4 कविता संग्रह, 2 बाल साहित्य, 2 अनुवाद, 13 सम्पादन, 2 आलोचना पुस्तकें प्रमुख है। साहित्य पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के अन्तर्गत एम.फिल. एवं पीएच.डी. शोध कार्य। कुछ पुस्तकों का संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, अंग्रेज़ी, ओड़िया तथा असमिया में अनुवाद। साहित्यिक विदेश यात्राएँ: 9वें विश्व हिन्दी सम्मेलन जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में भारत का प्रतिनिधित्व किया (2012), शारजहा (यू.ए.ई) में आयोजित विश्व लेखक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया (2013), आबूधाबी, यू.ए.ई. में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में राष्ट्रीय साहित्य अकादेमी का प्रतिनिधित्व किया (2019), मैक्सिको में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में राष्ट्रीय साहित्य अकादेमी का प्रतिनिधित्व किया (2019 )। सम्मान पुरस्कार: हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान 2005, अखिल भारतीय बलराज साहनी पुरस्कार 2006, हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा महाकवि सूरदास सम्मान 2010, भाषा विभाग पंजाब सरकार द्वारा शिरोमणि हिन्दी साहित्यकार सम्मान 2012, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान द्वारा सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कार 2018, हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा आजीवन साहित्य साधना सम्मान 2019, हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग द्वारा साहित्यवाचस्पति की उपाधि से अलंकृत 2020। "

Write Your Own Review
You're reviewing:Khoobsoorat Hai Aaj Bhi Duniya
Your Rating
कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Design & Developed by: https://octagontechs.com/