Publisher:
Bharatiya Jnanpith

कित्ता पानी

In stock
Only %1 left
SKU
9788126316557
Rating:
0%
As low as ₹112.00 Regular Price ₹140.00
Save 20%
"कित्ता पानी - 'कित्ता पानी' अनिता गोपेश का पहला कहानी संग्रह है। अनिता गोपेश अपनी कहानियों के सन्दर्भ मध्यवर्गीय समाज से जुटाती हैं। रूढ़ि और आधुनिकता के बीच विकसित होते सम्बन्धों को केन्द्र में रखकर उनकी कहानियाँ आकार पाती हैं। लेखिका ने स्त्री-विमर्श की पक्षधरता के अनुरूप कहानियों में स्त्री जीवन की विभिन्न स्थितियों को रेखांकित किया है। 'बोल मेरी मछली कित्ता पानी', 'टैडी बीयर', 'अन्ततः', 'लाइफ लाइन', 'देहरी भइल बिदेस', 'पहला प्यार' और 'एक सम्बन्ध अनाम' सदृश रचनाओं में जो मुख्य पात्र हैं वे परिवार, प्रेम, अस्तित्व व आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के बीच संघर्षरत हैं। इन समस्याओं के लिए जो कारण उत्तरदायी हैं, लेखिका ने उनकी ओर भी संकेत किया है। उल्लेखनीय है कि 'स्त्री जीवन' को प्रमुखता देते हुए अनेक समकालीन रचनाकार कहानियाँ लिख रहे हैं, अनिता गोपेश की विशेषता यह है कि वे समाज को स्त्री और पुरुष में बाँटकर नहीं देखतीं। एक 'समेकित सामाजिकता' के भीतर दिन-प्रतिदिन होनेवाले 'जटिल भावनात्मक युद्ध' की व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएँ उनकी कहानियों में अनुगुंजित हैं। आधुनिकता के इतने दावों के बाद भी क्या नियति, मर्यादा और लोकापवाद के तर्क स्त्री जीवन को क्षत-विक्षत करते रहेंगे? ऐसे अनेकानेक प्रश्नों के उत्तर अनिता गोपेश अपनी कहानियों में तलाश करती हैं। अनिता गोपेश की भाषा निरलंकार होने के बावजूद पर्याप्त प्रभावी है। उसमें व्यक्ति के मनोभावों का सूक्ष्म विवेचन भलीप्रकार रेखांकित हुआ है। 'कित्ता पानी'- एक रोचक कहानी-संग्रह। "
ISBN
9788126316557
Publisher:
Bharatiya Jnanpith
More Information
Publication Bharatiya Jnanpith
अनीता गोपेश (Anita Gopesh )

"अनिता गोपेश - जन्म: 24 अगस्त, 1954 को इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) में। शिक्षा : एम.एससी., डी.फिल. (प्राणिविज्ञान)। साहित्यिक जीवन की शुरुआत कविता लेखन से बाद में गद्य-लेखन में प्रवृत्त। राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में कहानियाँ एवं लेख प्रकाशित। आकाशवाणी के साहित्यिक कार्यक्रमों के लिए गम्भीर विषयों पर अनेक लेख, शब्द-चित्र तथा कुछ-एक नाटक प्रसारित। प्रतिष्ठित रंग-संस्थान 'इलाहाबाद आर्टिस्ट एसोशिएशन' की सक्रिय सदस्य। कई नाटकों में अभिनय भी। रंग संस्था 'समानान्तर' की अध्यक्ष सम्प्रति इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राणिविज्ञान विभाग में प्रोफ़ेसर। "

Write Your Own Review
You're reviewing:कित्ता पानी
Your Rating
कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

डिज़ाइन और विकास: Octagon Technologies LLP