Publisher:
Bharatiya Jnanpith

पानी

In stock
Only %1 left
SKU
9789326352444
Rating:
0%
As low as ₹160.00 Regular Price ₹200.00
Save 20%

पानी - 
युवा कहानीकार मनोज कुमार पांडेय का यह दूसरा कहानी संग्रह है। पहले कहानी-संग्रह 'शहतूत' की 'शहतूत' तथा 'सोने का सुअर' जैसी कहानियाँ पर्याप्त चर्चित हुई थीं।
इस संग्रह की कहानियाँ निश्चित रूप से पहले कहानी-संग्रह से आगे की कहानियाँ हैं। इससे पता चलता है कि मनोज एक निश्चित दिशा में निरन्तर प्रगति कर रहे हैं। इस संग्रह में मनोज वैयक्तिकता से सामूहिकता की ओर बढ़े हैं। शीर्षक कहानी 'पानी' को कहानीकार बड़े कौशल से महज रिपोर्ताज़ होने से बचाकर एक गाँव पर आयी आपदा का मार्मिक विश्लेषण करता है।
मनोज की अनेक कहानियों में यथार्थ और फ़ैंटेसी का संश्लिष्ट सम्मिश्रण मिलता है। 'जींस', 'पुरोहित जिसने मछलियाँ पालीं' तथा 'बूढ़ा जो शायद कभी था ही नहीं' ऐसी ही कहानियाँ हैं। 'और हँसो लड़की' कहानी आज की एक क्रूर तथा नृशंस सामाजिक वास्तविकता को दहलाने वाले ढंग से व्यक्त करती है। जिसे आज 'ऑनर किलिंग' कहा जा रहा है और जिसके सम्बन्ध में आज सत्ता और व्यवस्था मौन है। स्वयं सत्ता के विनाशकारी प्रपंच को बड़े शिल्पगत कौशल के साथ आत्मालाप के रूप में 'हँसी' कहानी दर्शाती है।
मनोज की इन कहानियों में विषयवस्तु की दृष्टि से भी विविधता है और उसी के अनुरूप भाषा भी बदलती गयी है। इन कहानियों की सबसे बड़ी विशेषता है इनकी रोचकता।

ISBN
9789326352444
Publisher:
Bharatiya Jnanpith
More Information
Publication Bharatiya Jnanpith
मनोज कुमार पांडेय ( Manoj Kumar Pandey)

मनोज कुमार पांडेय 7 अक्टूबर, 1977 को इलाहाबाद के एक गाँव सिसवाँ में जन्म। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिन्दी साहित्य में परास्नातक। लम्बे समय तक लखनऊ और वर्धा में रहने के बाद आजकल फिर से इलाहाबाद में। कहानियों की तीन किताबें ‘शहतूत’, ‘पानी’ और ‘ख़ज़ाना’ प्रकाशित। कई किताबों का सम्‍पादन। देश की अनेक नाट्य-संस्थाओं द्वारा कहानियों के मंचन। कुछ कहानियों पर फ़‍िल्में भी। अनेक कहानियों का उर्दू, पंजाबी, मराठी, ‌उड़िया, गुजराती, मलयालम तथा अंग्रेज़ी आदि भाषाओं में अनुवाद। कहानियों के अतिरिक्त कविता और आलोचना में भी रचनात्मक रूप से सक्रिय। कहानियों के लिए ‘वनमाली युवा कथा सम्मान’, ‘राम आडवाणी पुरस्कार’, ‘रवीन्‍द्र कालिया स्मृति कथा सम्मान’, ‘स्पंदन कृति सम्मान’, ‘भारतीय भाषा परिषद का युवा पुरस्कार’, ‘मीरा स्मृति पुरस्कार’, ‘विजय वर्मा स्मृति सम्मान’, ‘प्रबोध मजुमदार स्मृति सम्मान’ आदि।

Write Your Own Review
You're reviewing:पानी
Your Rating
कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

डिज़ाइन और विकास: Octagon Technologies LLP